इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा बयान बोले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
ईरान और इजरायल के बीच पिछले कुछ दिनों से लड़ाई जारी है। इस बीच इजराय के रक्षा मंत्री ने ईरान के सुप्रीम लीडर को लेकर बयान जारी किया है।

इजरायल और ईरान के बीच पिछले कुछ दिनों से लड़ाई जारी है। इस बीच इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कात्ज ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल यह बयान तब आया है जब एक ईरानी मिसाइल ने इजरायल के एक अस्पताल को निशाना बनाया। इजरायल कात्ज ने कहा, “खामेनेई खुले तौर पर घोषणा करते हैं कि वह इजरायल को नष्ट करना चाहते हैं। वह व्यक्तिगत रूप से अस्पतालों पर गोलीबारी करने का आदेश देते हैं। वह इजराइल राज्य के विनाश को अपना लक्ष्य मानते हैं। खामेनेई जैसा तानाशाह, जो ईरान जैसे देश का नेतृत्व करता है और जिसने इजराइल के विनाश को अपना मिशन बना लिया है, अब अस्तित्व में नहीं रह सकता।” इजराइली मंत्री ने यह भी कहा कि सेना को इसी तरह के निर्देश दिए गए हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें