गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत ट्रेन आज से शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वंदे भारत ट्रेन
गोरखपुर और पाटलिपुत्र के बीच वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन सुबह 5.40 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और 12.45 तक पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गोरखपुर के लिए दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ सतीश कुमार ने गुरुवार को गोरखपुर जंक्शन के दौरे के दौरान इसकी घोषणा की। नई ट्रेन पाटलिपुत्र को मुजफ्फरपुर और नरकटियागंज के रास्ते गोरखपुर से जोड़ेगी, जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी को और बढ़ावा मिलेगा। पीएम मोदी 20 जून को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और 22 जून से इस ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा।

क्या है टाइम टेबल?

यह ट्रेन सुबह 5.40 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और 12.45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। वहीं, पाटलिपुत्र से यह ट्रेन दोपहर 3.30 बजे रवाना होगी और रात 11.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

सप्ताह में कितने दिन चलेगी?

यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। सिर्फ शनिवार को इसका संचालन नहीं होगा।

गोरखपुर से पाटलिपुत्र जाने वाली ट्रेन इन स्टेशनों पर रुकेगी?
स्टेशन समय
गोरखपुर 5.40 AM
कप्तानगंज 6:26 AM
बगहा 7:32 AM
नरकटियागंज 8:05 AM
बेतिया 8:37 AM
सगौली 8:52 AM
बापूधाम मोतिहारी 9:10 AM
मुजफ्फरपुर 10:55 AM
हाजीपुर 11.:42 AM
पाटलिपुत्र 12:45 PM
पाटलिपुत्र से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन इस स्टेशनों पर रुकेगी
स्टेशन समय
पाटलिपुत्र 3:30 PM
हाजीपुर 4:10 PM
मुजफ्फरपुर 5:05 PM
बापूधाम मोतिहारी 6:25 PM
सगौली 6:45 PM
बेतिया 7:02 PM
नरकटियागंज 7:35 PM
बगहा 8:04 PM
कप्तानगंज 9:40 PM
गोरखपुर 11:30 PM

11.50 बजे रवाना होगी पहली ट्रेन

पीएम मोदी शुक्रवार दोपहर में इस ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। 03210 नंबर की स्पेशल वंदे भारत ट्रेन पाटलिपुत्र से सुबह 11:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज और कप्तानगंज होते हुए रात 09:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। हालांकि, 22 जून से यह ट्रेन टाइम टेबल के हिसाब से संचालित होगी।

क्या होगा ट्रेन का नंबर?

गोरखपुर से पाटलिपुत्र की तरफ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की ट्रेन संख्या 26502 होगी। वहीं, पाटलिपुत्र से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन की संख्या 26501 होगी। यह ट्रेन 7 घंटे 5 मिनट में 384 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इससे उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल और पटना के लोगों को सुविधा मिलेगी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें