
पुरुलिया जिले में बलरामपुर थाना क्षेत्र के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर ट्रेलर और बोलेरो की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से आठ नीमडीह थाना क्षेत्र के लाकड़ी गांव के और एक रघुनाथपुर का निवासी है। ये सभी ईचागढ़ थाना के चिरुगोड़ा गांव से बारात में गए थे और लौटते समय दुर्घटना का शिकार हुए। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।
पुरुलिया जिला के बलरामपुर थाना अंतर्गत नामसोल गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे ट्रेलर एवं बोलेरो की टक्कर में बोलेरो सवार नौ लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में आठ नीमडीह थाना अंतर्गत लाकड़ी गांव के तिलाईटांड मिवासी बीरु महतो, अजय महतो, विजय महतो, स्वपन महतो, गुरुपद महतो, शशांक महतो, चित्त महतो, कृष्णा महतो है एवं एक व्यक्ति चंद्रमोहन महतो नीमडीह थाना के रघुनाथपुर का निवासी है।
बताया गया कि कुछ लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि, कुछ घायल लोगों की बलरामपुर अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई।
घटना की जानकारी के बाद तिलाईटांड गांव में मातम छा गया। सभी लोग ईचागढ़ थाना के चिरुगोड़ा गांव से बराबजार थाना के अदाबना गांव बरात में गए थे। लौटने के दौरान यह भीषण सड़क दुर्घटना घटी।
Author: Red Max Media
Post Views: 96









One response to “पुरुलिया-जमशेदपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा”
97Cassino just feels solid, you know. The bonuses aren’t just flash in the pan, they actually give you a fighting chance. I’ve had some good runs using them. Register here: 97cassino