
राजस्थान के डीजीपी रवि प्रकाश महेरडा ने अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई अपराधी पुलिस पर फायरिंग करता है तो पुलिस भी फायरिंग करेगी। पुलिस के पास सेल्फ डिफेंस का अधिकार है।
राजस्थान के डीजीपी रवि प्रकाश महेरडा ने अपराधियों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। उन्होंने एक बयान में कहा कि हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ एक्शन नहीं रुकने वाला है। हाल ही में डीग में हुए एनकाउंटर को लेकर भी उन्होंने कहा कि इसकी जांच शुरू कर दी गई है। इन एनकाउंटर में पुलिस की फायरिंग से एक अपराधी की मौत हो गई थी। डीजीपी ने इसे लेकर कहा है कि अगर कोई हार्डकोर अपराधी पुलिस टीम पर फायरिंग करता है तो पुलिस के पास भी सेल्फ डिफेंस का अधिकार है। उन्होंने कहा कि अगर कोई अपराधी पुलिस पर फायर करेगा तो पुलिस को भी फायरिंग करेगी।
एनकाउंटर को लेकर बोले डीजीपी
राजस्थान डीजीपी ने राज्य में अपराध पर लगाम लगाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी अब अपराधियों का एनकाउंटर किया जाएगा। इस बारे में बात करते हुए डीजीपी रवि प्रकाश महेरडा ने कहा कि अगर हार्डकोर्ड अपराधी गोली चलाएंगे, तो हम भी गोली चलाएंगे। पुलिस को सेल्फ डिफेंस का पूरा अधिकार है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डीग एनकाउंटर मामले में बड़ी जांच शुरू कर दी गई है। इसमें यह भी पता लगाया जा रहा है कि तस्करों के पास हथियार कहां से आए।
डीग में मारा गया अपराधी
दरअसल, डीग जिले में बुधवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक संदिग्ध गोतस्कर मारा गया। इस एनकाउंटर में एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर घाटमीका गांव के पास कथित गोतस्करों को रोका। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि तस्कर हासम उर्फ काढ़ा, उसका बेटा आशिक और दो अन्य लोग मोटरसाइकिल पर सवार थे और मवेशियों से भरे एक मिनी ट्रक के साथ चल रहे थे। सिंह ने बताया, ‘‘जैसे ही इन लोगों ने पुलिस को देखा तो गोलियां चला दीं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और करीब आधे घंटे तक गोलीबारी होती रही।’’ उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में आशिक को गोली लग गई और बाद में उसकी मौत हो गई, जबकि हासम घायल हो गया जिसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में रेफर किया गया। मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।








