फ्लाइट पकड़ने के लिए रनवे पर दौड़ा यात्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक तस्वीर

मुंबई एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बिहार का एक यात्री फ्लाइट पकड़ने के लिए लेट पहुंचा, तो बोर्डिंग के लिए रनवे पर दौड़ने लगा।

मुंबई एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब बिहार का एक यात्री पवन सोनी अपनी मुंबई से पटना जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 673 को पकड़ने के लिए रनवे पर ही दौड़ पड़ा। बिहार के दरभंगा का रहने वाला पवन सोनी निर्धारित बोर्डिंग समय 9:50 बजे से लेट पहुंचा था, जिसके बाद वह बोर्डिंग के लिए रनवे पर दौड़ पड़ा।

आमतौर पर देखा जाता है कि लोग ट्रेन या बस छूटने पर उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन फ्लाइट पकड़ने के लिए रनवे पर दौड़ पड़ना एक अजीब घटना है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई इस घटना ने सुरक्षा प्रोटोकॉल पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कैसे हुई घटना?

जानकारी के अनुसार, पीयूष पवन सोनी इमरजेंसी गेट का इस्तेमाल कर और बिना किसी को सूचित किए रनवे पर पहुंचा। उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसकी फ्लाइट AI 673 किस गेट नंबर या रनवे पर खड़ी है, जिसके चलते वह गलती से एयर इंडिया की फ्लाइट AI 602 के पास पहुंच गया, जो भुज से वापस आ रही थी। एयरपोर्ट अधिकारियों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और मुंबई पुलिस को सौंप दिया। सोनी के खिलाफ विमान अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस जांच और FIR

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक, जब एयरपोर्ट अधिकारियों ने सोनी से पूछा कि वह रनवे पर कैसे पहुंचे, तो उसने बताया कि एक बस ड्राइवर ने उसे उस तरफ आने दिया और एयरपोर्ट अधिकारियों से यह बोल दिया कि फ्लाइट के पायलट ने उसे वहीं छोड़ दिया है। हालांकि, उसके बयान में विसंगतियां पाए जाने के बाद उसे मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया। एयर इंडिया के कर्मचारियों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें