तेजस्वी यादव की छात्र संसद में मचा हंगामा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तेजस्वी यादव की छात्र संसद में मचा हंगामा
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पटना के बापू सभागार में तेजस्वी यादव द्वारा छात्र संसद का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में हंगामा देखने को मिला है।

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। ऐसे में राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा बिहार चुनाव को ध्यान में रखते हुए छात्र संसद का आयोजन किया गया था। इस छात्र संसद में भारी संख्या में युवा छात्रों को बुलाया गया था। इस कार्यक्रम का आयोजन पटना के बापू सभागार में किया गया था। लेकिन इस छात्र संसद में भारी बवाल देखने को मिला है। दरअसल यहां भीड़ बेकाबू हो गई और बेकाबू भीड़ की वजह से बापू सभागार के गेट का शीशा टूट गया। शीशे का गेट टूटने की वजह से कई कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई हैं।

तेजस्वी की छात्र संसद में हंगामा

बता दें कि इस छात्र संसद में तेजस्वी यादव युवाओं को पार्टी का चुनावी एजेंडा बताने और समझाने वाले थे। लेकिन इसी दौरान भीड़ इतनी बढ़ गई कि उसे काबू करना मुश्किल हो गया और देखते ही देखते वहां हंगामा शुरू हो गया। दरअसल ये हंगामा तब शुरू हुआ जब बापू सभागार में छात्रों को संबोधित करने के बाद तेजस्वी यादव बाहर निकल रहे थे। इस दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। जानकारी के मुताबिक, जब तेजस्वी यादव बाहर निकल रहे थे, उस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोग तेजस्वी यादव संग सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान धक्का मुक्की हुई और इसी भागम भाग में बापू सभागार के एंट्री गेट से कुछ लोग टकरा गए और उसका शीशा टूट गया।

तेजस्वी यादव ने किए कई वादे

इस कारण कुछ लोग घायल हुए हैं। हालांकि बड़ी बात ये रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बता दें कि जब वहां हादसा हुआ तो तेजस्वी यादव भी वहां से निकल रहे थे। वो भी इस धक्का-मुक्की में बाल-बाल बच गए। इस छात्र संसद में तेजस्वी यादव ने युवाओं और छात्रों के लिए कई वादे किए। उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद मिड डे मील में दूध और दो अंडा दिया जाएगा। साथ ही सरकारी स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी और राज्य में एक विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय खोला जाएगा।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें