
राजस्थान के उदयपुर में बीते दिनों एक फ्रांस की महिला संग रेप की घटना सामने आई थी। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान सिद्धार्थ ओझा के रूप में हुई है।
फ्रांस की महिला का उदयपुर में रेप
पुलिस ने कहा कि जब युवती ने उस लड़के से कई बार होटल जाने के लिए कहा तो उसने युवती को होटल न ले जाकर अपने अपार्टमेंट लेकर चला गया। यहां उसने युवती को गले लगाने के लिए कहा, जिसके लिए युवती ने मना कर दिया। पीड़ित महिला की फोन में बैटरी कम थी, इसलिए उसका फोन बंद हो गया था। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को गले लगाया और उसे छूना शुरू कर दिया। महिला द्वारा बार-बार मना किए जाने के बावजूद आरोपी नहीं माना और फिर जब महिला रोने लगी तो आरोपी ने उसका रेप किया। इसके बाद जब युवती ने आरोपी को कहा कि वह उसे घर छोड़ दे तो आरोपी ने पहले तो मना कर दिया, लेकिन फिर सुबह 6 बजे वह युवती को वापस ले गया।
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि युवक का नाम पुष्पराज उर्फ सिद्धार्थ ओझा है। पुलिस की टीम ने पीड़िता का दुष्कर्म से संबंधित मेडिकल परीक्षण करवाकर आवश्यक सैंपल प्रिजर्व कराए हैं। पीड़िता के बयान के आधार पर घटनास्थल पर निरीक्षण किया गया। साथ ही ई साक्ष्य ऐप पर इसकी वीडियोग्राफी भी की गई। वहीं इस घटना की पूरी सूचना नई दिल्ली स्थित फ्रांस दूतावास को भेज दी गई है। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी पुष्पराज उर्फ सिद्धार्थ ओझा को न्यू भूपालपुरा से गिरफ्तार कर लिया है और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।








