पटना में Thar चालक की गुंडई का वीडियो आया सामने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Thar चालक की गुंडई का वीडियो आया सामने
बिहार के पटना में वाहन चेकिंग के दौरान एक थार चालक ने पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। इस घटना को अंजाम देने के बाद थार चालक वहां से फरार हो गया। हालांकि वाहन के मालिक का पता लगा लिया गया है और पुलिस अब कार्रवाई कर रही है।

बिहार के पटना से आज एक नाटकीय सीसीटीवी वीडियो सामने आया। इस वीडियो में एक काले रंग की थार कार, नियमित वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश करती दिखी। बता दें कि 24 जून की दोपहर गर्दनीबाग पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चितकोहरा इलाके में यह घटना घटी। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने थार की चेकिंग के लिए ड्राइवर को रुकने का इशारा किया। लेकिन कार चालक नहीं रुका और उसने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों को टक्कर मारती हुई गाड़ी वहां से निकल गई। हालांकि जैसे-तैसे कर पुलिसकर्मियों ने कूदकर अपनी जान बचाई।

पकड़ा गया थार चालक

जैसे ही एसयूवी वहां से भागी तो पुलिसकर्मियों ने मोबाइल से कार के रजिस्ट्रेशन नंबर की तस्वीर लेने की कोशिश की लेकिन इसमें वो असफल रहे। इसके बाद आरोपी कार चालक गर्दनीबाग की ओर भाग गया। इसके तुरंत बाद पुलिस द्वारा अलर्ट जारी किया गया। अलर्ट मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम से एक फ्लैश मैसेज जारी किया गया, जिसके बाद गर्दनीबाग, सचिवालय, जक्कनपुर और कोतवाली समेत कई पुलिस स्टेशनों ने मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया और वाहन को पकड़ने के लिए चेकप्वाइंट्स बनाएं। तमाम प्रयासों को बावजूद थार चालक पुलिस से बचकर भाग निकला।

पुलिस कर रही कार्रवाई

हालांकि बाद में जैसे-तैसे कर पुलिस ने वाहन के मालिक का पता लगाया और अब पुलिस कानूनी कार्रवाई करने में लगी हुई है। चालक का पता लगाने इस लापरवाही भरे व्यवहार के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि बीते हाल ही में पटना के अगमकुआं इलाके में अधिकारियो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के शराबबंदी कानून का उल्लंघन करते हुए बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। आरोपी की पहचान रवि किशन के रूप में हुई है। बता दें कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी शख्स ने पुलिस की वर्दी भी पहन रखी थी।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें