अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एक और बड़ा हादसा होते-होते बचा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एअर इंडिया के एक और विमान के साथ हादसा होते-होते बचा।
एअर इंडिया के विमान के साथ एक और बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। नई दिल्ली से वियना जा रहा विमान उड़ान भरने के बाद 900 फीट तक नीचे आ गया। एअरलाइन ने कहा कि जांच तक दोनों पायलटों को रोस्टर से हटा दिया गया है। उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही बोइंग 777 अचानक नीचे उतरने लगा।

एअर इंडिया पर इन दिनों आफत के बादल मंडरा रहे हैं। हाल ही में हुए अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एक और बड़ा हादसा होते-होते बच गया। 14 जून, 2025 को एअर इंडिया के विमान ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एअरपोर्ट से वियना के लिए उड़ान भरी। इसके बाद ये विमान बीच हवा में 900 फीट तक नीचे आ गया।

एअरलाइन ने बयान जारी करते हुए कहा कि जांच के नतीजे आने तक दोनों पायलटों को रोस्टर से हटा दिया गया है। ये घटना अहमदाबाद प्लेन क्रैश के दो दिन बाद हुई, जिसमें विमान में सवार एक शख्स को छोड़कर सभी लोगों की मौत हो गई थी।

एअर इंडिया ने बयान जारी कर क्या बताया?

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “पायलट की रिपोर्ट मिलने के बाद नियमों के मुताबिक, डीजीसीए को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद विमान के रिकॉर्डर से डेटा मिलने पर आगे की जांच शुरू की गई। जांच के नतीजे आने तक पायलटों को रोस्टर से हटा दिया गया है।”

टेकऑफ करने के कुछ देर में नीचे गिरने लगा विमान

उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद बोइंग 777 अचानक नीचे उतरने लगा। विमान को स्टॉल वार्निंग मिली और ग्राउंड प्रॉक्सिमिटी वार्निंग सिस्टम (GPWS) से “डू नॉट सिंक कॉशन” भी मिला, जिसमें पायलटों से ऊंचाई न खोने के लिए कहा गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, जब बोइंग 777 ने सुबह दो बजकर 56 मिनट पर उड़ान भरी तो दिल्ली में तेज तूफान आया हुआ था। इस दौरान स्टिक शेकर अलार्म एक्टिव हो गया और पायलट को तुरंत खतरे का एहसास हुआ। इसके बाद दोनों पायलटों ने स्थिति को तुरंत कंट्रोल किया और विमान को सही ऊंचाई पर लेकर आए। विमान 9 घंटे और 8 मिनट की उड़ान के बाद सुरक्षित रूप से वियना में उतरा।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें