यशस्वी जायसवाल 51 साल पुराना कीर्तिमान एक झटके में ध्वस्त यशस्वी जायसवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जायसवाल ने खेली 87 रनों की पारी
यशस्वी जायसवाल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ा था। अब उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच में अर्धशतक लगाया है।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने उतरे और पारी की शुरुआत से ही सधी हुई बल्लेबाजी की। भले ही वह अपने शतक से 13 रनों से चूक गए। लेकिन फिर भी वह अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित करने में सफल रहे। उन्होंने अंग्रेज गेंदबाजों के सामने निडर होकर बैटिंग की।

जायसवाल ने खेली 87 रनों की पारी

यशस्वी जायसवाल ने 87 रनों की पारी खेली और अपनी पारी के दौरान कुल 13 चौके लगाए। इसी के साथ वह इंग्लैंड के बर्मिंघम मैदान पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ओपनर बन गए। उन्होंने 51 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनसे पहले बर्मिंघम के मैदान पर भारत के सुधीर नाइक ने ओपनर के तौर पर साल 1974 में 77 रनों की पारी खेली थी। अब जायसवाल ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है।

बर्मिंघम के मैदान पर टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय ओपनर्स:

  • यशस्वी जायसवाल- 87 रन
  • सुधीर नाइक- 77 रन
  • सुनील गावस्कर- 68 रन
  • चेतेश्वर पुजारा- 66 रन
  • चेतन चौहान-56 रन

जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में 2000 रन बनाने से सिर्फ 10 रन दूर

यशस्वी जायसवाल क्रीज पर टिककर भी खेल सकते हैं और तेजी के साथ रन बना सकते हैं। उन्हें जब भी मौका मिला है। उन्होंने खुद को साबित किया है और टीम के लिए मैच विनर बनकर उभरते हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए साल 2023 में टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह भारतीय बैटिंग ऑर्डर की अहम कड़ी बने हुए हैं। उन्होंने 21 टेस्ट मुकाबलों में 1990 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 12 अर्धशतक निकले हैं।

300 रनों के पार पहुंचा टीम इंडिया का स्कोर

यशस्वी जायसवाल के अलावा मैच में शुभमन गिल ने अच्छी बल्लेबाजी की है और शतक लगाया है। वह अभी 113 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं और रवींद्र जडेजा 40 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभा रहे हैं। करुण नायर ने 31 रनों का योगदान दिया था। भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर अभी तक 309 रन बना लिए हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें