शुभमन गिल ने ठोक दी बैक टू बैक सेंचुरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शुभमन गिल
एजबेस्टन में खेले जा रहे इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शुभमन गिल ने शतक लगाया है। दिन का खेल खत्म होने तक वह 114 रन बनाकर नाबाद हैं।

इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन अब तक भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है। भारत की तरफ से पहले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 87 रनों की पारी खेली। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और अपने करियर का सातवां टेस्ट शतक पूरा किया। वहीं कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल के लिए यह लगातार दूसरा शतक है। इस शतक के साथ ही गिल ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें