पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री कमला बिसेसर को दिया महाकुंभ और सरयू नदी का पवित्र जल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कमला बिसेसर को दिया महाकुंभ और सरयू नदी का पवित्र जल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा के दौरान वहां की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर को महाकुंभ और सरयू का पवित्र जल दिया। इसके साथ ही उनको श्रीराम मंदिर की प्रतिमा भेंट की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा के दौरान वहां की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर को महाकुंभ के संगम और सरयू नदी का पवित्र जल दिया। साथ ही उन्हें श्री राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए  इसका जिक्र करते कहा, “…आप सभी जानते हैं कि इस वर्ष की शुरुआत में दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक समागम महाकुंभ हुआ था। मुझे महाकुंभ का जल अपने साथ ले आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं कमला जी से अनुरोध करता हूं कि वे सरयू नदी और महाकुंभ का पवित्र जल यहां गंगा धारा में अर्पित करें।”

प्रधानमंत्री कमला ने गंगाधारा में अर्पित किया महाकुंभ का जल

पीएम मोदी के अनुरोध पर त्रिनिदाद और टोबैगो की कमला प्रसाद-बिसेसर ने गंगा का धारा में महाकुंभ का जल अर्पित किया। इसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें अयोध्या में 500 साल बाद बनाए गए श्रीराम मंदिर की प्रतिमा भेंट की।

प्रधानमंत्री कमला बिहार की बेटी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “प्रधानमंत्री कमला जी के पूर्वज बिहार के बक्सर में रहा करते थे। कमला जी स्वयं वहां जाकर भी आई हैं। लोग इन्हें बिहार की बेटी मानते हैं। यहां उपस्थित अनेक लोगों के पूर्वज बिहार से ही आए हैं। बिहार की विरासत भारत के साथ ही दुनिया का भी गौरव है। लोकतंत्र हो, राजनीति हो, कूटनीति हो, उच्च शिक्षा हो, बिहार ने सदियों पहले दुनिया को ऐसे अनेक विषयों में नई दिशा दिखाई थी। मुझे विश्वास है कि 21वीं सदी की दुनिया के लिए भी बिहार की धरती से नई प्रेरणाएं और नए अवसर निकलेंगे।”

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें