आमिर खान ने किया ज्वाला गुट्टा की बेटी का नामकरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आमिर खान ने किया ज्वाला गुट्टा की बेटी का नामकरण
तमिल एक्टर विष्णु विशाल और उनकी पत्नी और बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने इसी साल अप्रैल में अपनी नन्ही परी का वेलकम किया था। कपल की बेटी का जन्म 22 अप्रैल को हुआ था। अब विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा ने अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है।
हाल ही में ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल ने हैदराबाद में अपनी बेटी की नामकरण सेरेमनी होस्ट की, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान भी पहुंचे। सेरेमनी में पहुंचे आमिर खान ने ही कपल की बेटी का नामकरण किया और परिवार के साथ ढेरों तस्वीरें भी खिंचवाईं।
  • इस दौरान आमिर खान, ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल की बेटी को गोद में लेकर उसे दुलारते भी दिखे और काफी इमोशनल भी नजर आए। ज्वाला गुट्टा ने इस सेरेमनी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और अपनी खुशी जाहिर की है।
    Image Source : Instagram
    इस दौरान आमिर खान, ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल की बेटी को गोद में लेकर उसे दुलारते भी दिखे और काफी इमोशनल भी नजर आए। ज्वाला गुट्टा ने इस सेरेमनी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और अपनी खुशी जाहिर की है।
  • इनमें से ज्यादातर तस्वीरों में आमिर खान नजर आ रहे हैं, जहां कुछ में वह ज्वाला गुट्टा की नन्ही बेटी को दुलारते दिखे तो वहीं कुछ में काफी भावुक नजर आए। ऐसे में विष्णु विशाल ने उन्हें गले लगाकर अपनी खुशी जाहिर की।
    इनमें से ज्यादातर तस्वीरों में आमिर खान नजर आ रहे हैं, जहां कुछ में वह ज्वाला गुट्टा की नन्ही बेटी को दुलारते दिखे तो वहीं कुछ में काफी भावुक नजर आए। ऐसे में विष्णु विशाल ने उन्हें गले लगाकर अपनी खुशी जाहिर की।
  • ज्वाला गुट्टा ने अपनी बेटी के नामकरण सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए बेटी का नाम रिवील किया है। उन्होंने बताया कि उनकी नन्ही परी का नाम 'मीरा' है और उसे ये नाम खुद सुपरस्टार आमिर खान ने दिया है।
    ज्वाला गुट्टा ने अपनी बेटी के नामकरण सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए बेटी का नाम रिवील किया है। उन्होंने बताया कि उनकी नन्ही परी का नाम ‘मीरा’ है और उसे ये नाम खुद सुपरस्टार आमिर खान ने दिया है।
  • उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'हमारी 'मीरा', इससे ज्यादा और क्या मांगा सकता था!! आपके बिना यह जर्नी नामुमकिन थी आमिर। हम आपसे प्यार करते हैं। इस खूबसूरत नाम के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।'
    उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘हमारी ‘मीरा’, इससे ज्यादा और क्या मांगा सकता था!! आपके बिना यह जर्नी नामुमकिन थी आमिर। हम आपसे प्यार करते हैं। इस खूबसूरत नाम के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।’
  • वहीं विष्णु ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा - 'हमारी मीरा को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं.. आमिर खान सर को बहुत-बहुत शुक्रिया जो हमारी बेटी के नामकरण के लिए हैदराबाद तक आए। मीरा अनकंडीशनल लव और शांति को रिप्रेजेंट करती  है।  आमिर सर के साथ ये सफर जादुई रहा है...'
    वहीं विष्णु ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा – ‘हमारी मीरा को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं.. आमिर खान सर को बहुत-बहुत शुक्रिया जो हमारी बेटी के नामकरण के लिए हैदराबाद तक आए। मीरा अनकंडीशनल लव और शांति को रिप्रेजेंट करती है। आमिर सर के साथ ये सफर जादुई रहा है…’
  • बता दें, ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल 2021 में हैदराबाद में एक इंटीमेट फंक्शन में शादी के बंधन में बंधे थे। इससे पहले कपल ने दो साल एक-दूसरे को डेट किया था। विष्णु साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं और ज्वाला गुट्टा स्टार बैडमिंटन प्लेयर हैं।
    बता दें, ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल 2021 में हैदराबाद में एक इंटीमेट फंक्शन में शादी के बंधन में बंधे थे। इससे पहले कपल ने दो साल एक-दूसरे को डेट किया था। विष्णु साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं और ज्वाला गुट्टा स्टार बैडमिंटन प्लेयर हैं।
  • विष्णु विशाल आखिरी बार ऐश्वर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित 'लाल सलाम' में नजर आए थे। फिल्म में रजनीकांत, विक्रांत, सेंथिल जैसे कलाकार अहम रोल में थे। अब एक्टर 'ओहो एंथन बेबी' में नजर आएंगे।
    विष्णु विशाल आखिरी बार ऐश्वर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित ‘लाल सलाम’ में नजर आए थे। फिल्म में रजनीकांत, विक्रांत, सेंथिल जैसे कलाकार अहम रोल में थे। अब एक्टर ‘ओहो एंथन बेबी’ में नजर आएंगे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *