तेज प्रताप यादव ने बदला पार्टी का झंडा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तेज प्रताप ने महुआ से चुनाव लड़ने का दिया संकेत
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव घर और पार्टी से निकाले जाने के बाद पहली बार जनता के बीच पहुंचे। उन्होंने महुआ सीट से चुनाव लड़ने का संकेत भी दे दिया।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू यादव के बड़े तेज प्रताप यादव गुरुवार को महुआ विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। पार्टी और परिवार से निकल जाने के बाद पहली बार जनता के बीच पहुंचे तेज प्रताप यादव ने महुआ पहुंचते ही हरे रंग की टोपी और सिर पर मुरेठा बांधकर रोड शो किया।

तेज प्रताप यादव ने आरजेडी के झंडे से किया किनारा

इस दौरान तेज प्रताप यादव ने आरजेडी के झंडा और बैनर का इस्तेमाल नहीं किया। दरअसल वह खुद का एक संगठित टीम चला रहे हैं जिसका नाम है तेज प्रताप यादव टीम। इस दौरे के दौरान तेज प्रताप टीम का झंडा देखा गया। पार्टी और घर से निकाले जाने के बाद वह आरजेडी का झंडा और बैनर का इस्तेमाल उन्होंने नहीं किया।

तेज प्रताप ने महुआ से चुनाव लड़ने का दिया संकेत

चुनाव किस पार्टी से लड़ेंगे इस सवाल को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह आने वाला वक्त बतलाएगा कि किस पार्टी से चुनाव लड़ा जाएगा लेकिन टीम तेज प्रताप यादव का झंडा लगाकर घूमने को लेकर कहा कि यह सब जानते हैं तेज प्रताप टीम के बारे में। क्या वह महुआ से चुनाव लड़ेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए तेज प्रताप ने कहा कि जनता मांग करेगी तो चुनाव लड़ना ही पड़ेगा।

जिस अंदाज में तेज प्रताप यादव ने अपने पुराने विधानसभा क्षेत्र महुआ का दौरा किया है और जिस तरीके से लोगों का रिएक्शन मिला है। इससे यह साफ हो गया है कि तेज प्रताप यादव अब महुआ से ही चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं। वह भले ही खुल कर नहीं बोले लेकिन उन्होंने इसका फैसला जनता पर छोड़ दिया है। तेज प्रताप के सामने उनके समर्थक महुआ का विधायक कैसा हो.. तेज प्रताप यादव जैसा हो के नारे लगा रहे थे।

तेजस्वी यादव के करीबी मुकेश रोशन हैं महुआ से विधायक

महुआ का दौरा कर कर तेज प्रताप यादव तेजस्वी यादव के करीबी विधायक मुकेश रोशन को बड़ी टेंशन दे दिया है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि उन्होंने अपने वादे के मुताबिक महुआ विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज देने का काम किया है और नया दावा किया है कि अगर नई सरकार बनती है तो एक इंजीनियरिंग कॉलेज भी महुआ को दिया जाएगा।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही महुआ विधानसभा क्षेत्र से तेज प्रताप यादव ने चुनाव लड़ने का संकेत दिया था तो तेजस्वी यादव के करीबी विधायक मुकेश रोशन फूट-फूट कर रोने लगे थे। उन्होंने अब तो महुआ का दौरा भी करना शुरू कर दिया है और यह भी कह रहे हैं कि अगर महुआ की जनता चाहेगी तो मैं चुनाव जरूर लडूंगा।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *