बिहार के बाद बंगाल के लिए रवाना हुए PM मोदी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार के बाद बंगाल के लिए रवाना हुए PM मोदी
पीएम मोदी आज यानी 18 जुलाई को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी का यह दौरा बिहार चुनाव से पहले हो रहा है, इसलिए इसे काफी अहम माना जा रहा है।
पीएम मोदी आज शुक्रवार को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी ने बिहार के मोतिहारी जिले में 7200 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके अलावा PM मोदी ने दरभंगा में नए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और पटना में एसटीपीआई की अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सुविधा का भी उद्घाटन किया। वहीं बिहार को चार अमृत भारत ट्रेनों की सौगात भी मिली। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में पीएम मोदी 5000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसमें तेल और गैस, बिजली, सड़क और रेल जैसे विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं।

मोतिहारी के बाद अब दुर्गापुर जाएंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी के बाद अब पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जाएंगे। दुर्गापुर पीएम 5000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे

हमारा संकल्प है – समृद्ध बिहार, हर युवा को रोजगार: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘भाजपा और NDA का विजन है, जब बिहार आगे बढ़ेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा और बिहार तब आगे बढ़ेगा जब यहां का युवा आगे बढ़ेगा। हमारा संकल्प है – समृद्ध बिहार, हर युवा को रोजगार! बिहार के नौजवानों को बिहार में ही रोजगार के ज्यादा से ज्यादा मौके मिलें, इसके लिए बीते वर्षों में यहां तेजी से काम हुआ है। नीतीश जी की सरकार ने यहां लाखों युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकार में नियुक्ति भी दी है और नीतीश जी ने अभी बिहार के नौजवानों के रोजगार के लिए नए निश्चय भी लिए हैं। केंद्र सरकार कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दे रही है।’

RJD और कांग्रेस के राज में गरीब को ऐसे घर मिलना असंभव था: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोतिहारी में कहा, ‘पिछले 11 वर्षों में पीएम आवास योजना के तहत देश में गरीबों के लिए 4 करोड़ से भी ज्यादा घर बनाए गए हैं। इनमें से करीब 60 लाख घर अकेले बिहार में बने हैं। हमारे अकेले मोतिहारी जिले में ही 3 लाख के करीब गरीब परिवारों को पक्के घर मिलें हैं और गिनती लगातार बढ़ रही है। RJD और कांग्रेस के राज में गरीब को ऐसे पक्के घर मिलना असंभव था। जिन लोगों के राज में लोग अपने घरों में रंग-रोगन तक नहीं करवाते थे, डरते थे कि अगर रंग-रोगन हो गया तो पता नहीं कि मकान मालिक को ही उठवा लिया जाए।’

RJD और कांग्रेस के राज में विकास पर ब्रेक था: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज की पीढ़ी को जानना जरूरी है कि बिहार दो दशक पहले किस तरह हताशा में डूबा हुआ था। RJD और कांग्रेस के राज में विकास पर ब्रेक था, गरीब का पैसा गरीब तक पहुंचना असंभव था। जो शासन में थे, उनमें बस यही सोच थी कि कैसे गरीब के हक का पैसा लूट लें। लेकिन बिहार असंभव को भी संभव बनाने वाले वीरों की धरती है। आप लोगों ने इस धरती को RJD और कांग्रेस की बेड़ियों से मुक्त किया, असंभव को संभव बनाया। उसी का परिणाम है कि आज बिहार में गरीब कल्याण को योजनाएं सीधे गरीबों तक पहुंच रही है।’

हमें बिहार को विकसित बिहार बनाना है: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘पूर्वी भारत को आगे बढ़ाने के लिए हमें बिहार को विकसित बिहार बनाना है। आज बिहार में इतनी तेजी से काम इसलिए हो रहा है, क्योंकि केंद्र और राज्य में बिहार के लिए काम करने वाली सरकार है। जब केंद्र में कांग्रेस और RJD की सरकार थी, तो UPA के 10 साल में बिहार को सिर्फ 2 लाख करोड़ रुपये के आसपास मिले। यानी नीतीश जी की सरकार से ये लोग बदला ले रहे थे। 2014 में केंद्र में आपने मुझे सेवा करने का अवसर दिया। केंद्र में आने के बाद मैंने बिहार से बदला लेने वाली उस पुरानी राजनीति को भी समाप्त कर दिया। पिछले 10 साल में, NDA के 10 वर्षों में बिहार के विकास के लिए जो राशि दी गई है, वो पहले से कईं गुना ज्यादा है।’

पीएम मोदी ने बताया अपना संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में जैसे पश्चिमी भारत में मुंबई है, वैसे ही पूरब में मोतिहारी का नाम हो। जैसे अवसर गुरुग्राम में हैं, वैसे ही अवसर गया जी में भी बनें। पुणे की तरह पटना में भी औधोगिक विकास हो। सूरत की तरह ही संथाल परगना का भी विकास हो। जयपुर की तरह जलपाईगुड़ी और जाजपुर में भी टूरिज्म के नए रिकॉर्ड बने। बंगलुरू की तरह वीरभूम के लोग भी आगे बढ़ें।’

विकास परियोजनाओं की बहुत-बहुत बधाई’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज यहां से 7 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास हुआ है। मैं आप सभी को और सभी बिहार वासियों को इन विकास परियोजनाओं की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।’

‘भारत में ये दौर हमारे पूर्वी राज्यों का है’

21वीं सदी में दुनिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। एक समय जो ताकत केवल पश्चिमी देशों के वास होती थी, उसमें अब पूरब के देशों का दबदबा और भागीदारी बढ़ रही है। पूरब के देश अब विकास की नई रफ्तार पकड़ रहे हैं। जैसे दुनिया में पूर्वी देश विकास की दौड़ में आगे जा रहे हैं, वैसे ही भारत में ये दौर हमारे पूर्वी राज्यों का है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

चंपारण की धरती ने इतिहास बनाया है’

जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘ये धरती चंपारण की धरती है। इस धरती ने इतिहास बनाया है। आजादी के आंदोलन के इस धरती ने गांधी जी को नई दिशा दिखाई। अब इसी धरती की प्रेरणा बिहार का नया भविष्य भी बनाएगी।’

PM मोदी ने भोजपुरी में किया संबोधन

पीएम मोदी ने भोजपुरी में संबोधन को शुरू करते हुए कहा, “सावन के इ पवित्र माह में हम बाबा सोमेश्वर नाथ के चरण में प्रणाम करत बानी। आ उनका से हम आशीर्वाद मांगतानी की संपूर्ण बिहारवासियों के जीवन में सुख शुभ होखे।”

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें