जे एंड के और अरुणाचल प्रदेश में भूकंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जे एंड के और अरुणाचल प्रदेश में भूकंप

भारत दो प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके लगे हैं। आइए जानते हैं कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता कितनी मापी गई है।

भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के कारण धरती हिलने की घटनाएं सामने आ रही है। हाल ही में म्यांमार में भूकंप के कारण हजारों लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, बीते कुछ दिनों से भारत में राजधानी दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों या प्रदेशों में भूकंप की घटनाएं सामने आई हैं। अब भारत के भी दो प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश में भूकंप की घटनाएं सामने आई हैं। आइए जानते हैं कि कितनी तीव्रता का था ये भूकंप।

जम्मू-कश्मीर में कब आया भूकंप?

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से जारी किए गए अपडेट के मुताबिक, रविवार-सोमवार की दरमियानी रात जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके लगे हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मारी गई है। इस भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में धरती से 10 किलोमीटर भीतर था।

अरुणाचल में कितनी तीव्रता का था भूकंप?

अरुणाचल प्रदेश में रविवार को देर रात भूकंप के कारण धरती हिल उठी। ये भूकंप 10 बजकर 59 मिनट पर आया। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई है। रविवार रात को आए इस भूकंप का केंद्र अरुणाचल के ऊपरी सुबनसिरी इलाके में धरती से 5 किलोमीटर भीतर में था।

भूकंप क्यों आते हैं?

आपको बता दें कि पृथ्वी के अंदर कुल 7 टेक्टोनिक प्लेट्स मौजूद रहती हैं। जानकारी के मुताबिक, ये सभी 7 टेक्टोनिक प्लेट्स अपनी-अपनी जगह पर लगातार घूमती रहती हैं। हालांकि, कई बार घूमने के दौरान ये टेक्टोनिक प्लेटें फॉल्ट लाइन पर टकरा जाती हैं। इनके टकराने से जो घर्षण पैदा होता उससे ऊर्जा उत्पन्न होती है जो कि बाहर निकलने का रास्ता खोजती हैं। यही कारण है कि धरती पर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें