दिल्ली पुलिस के दो दरोगा इंदौर से गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली पुलिस के दो दरोगा इंदौर से गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के दो एसआई को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि ठगी के मामलों में फ्रीज बैंक अकाउंट से मोटी रकम निकालकर आरोपी फरार हो गए थे।

 दिल्ली पुलिस के दो दरोगा (SI) इंदौर से गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए एसआई में एक पुरुष और एक महिला शामिल है। दोनों फरार चल रहे थे। दोनों दरोगा हेराफेरी से नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के ठगी के मामलों में फ्रीज बैंक अकाउंट से मोटी रकम निकालकर फरार हो गए थे।

एक करोड़ की कीमत का सोना बरामद

आरोपियों के पास से एक करोड़ की कीमत का सोना बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, इस ठगी का पता अप्रैल महीने में लगा। एक सब इंस्पेक्टर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में पोस्टेड था, जबकि उसकी दोस्त महिला SI शाहदरा जिले में कार्यरत थी। पुलिस दोनों आरोपी SI को दिल्ली ला रही है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें