हाशिम बाबा गिरोह का शार्पशूटर दिल्ली से गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाशिम बाबा गिरोह का शार्पशूटर दिल्ली से गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने हाशिम बाबा गिरोह के शूटर को चांदनी महल इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखते ही वह अपनी पिस्टल निकालकर भागने की कोशिश कर रहा था। तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।

हाशिम बाबा गिरोह के एक शार्पशूटर को जेल से रिहा होने के कुछ महीने बाद हथियार तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले की अधिक जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके खिलाफ मकोका सहित 13 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

चांदनी महले इलाके से हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान नदीम उर्फ कालिया (41) के रूप में हुई है। उसे 20 जुलाई को मध्य दिल्ली के चांदनी महल इलाके से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से अमेरिका निर्मित एक पिस्तौल बरामद की गई।

पहले से ही 13 अपराधिक मामले दर्ज

पुलिस ने कहा कि नदीम आदतन अपराधी है और छेनू, नासिर और हाशिम बाबा गिरोह सहित कई आपराधिक गिरोहों से जुड़ा है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) निधिन वलसन ने कहा, ‘नदीम के खिलाफ 13 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका), हत्या, डकैती और शस्त्र अधिनियम के तहत मामले शामिल हैं। वह जाफराबाद थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है।’

पिस्तौल निकालकर भागने की कर रहा था कोशिश

पुलिस ने कहा कि कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने रविवार रात गली तख्त वाली इलाके में जाल बिछाया। जैसे ही टीम वहां पहुंची नदीम ने पिस्तौल निकालकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत काबू में कर लिया।

पिस्तौल, 4 कारतूस और एक मैगजीन भी बारमद

डीसीपी ने कहा, ‘उसके पास से एक अमेरिका निर्मित पिस्तौल, चार कारतूस और एक मैगजीन बरामद की गई। वह पिस्तौल का कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका।’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें