बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में डीआरजी और एसटीएफ की टीमें ऑपरेशन चला रही हैं जहां दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हो रही है। घटनास्थल से हथियार समेत एक नक्सली का शव बरामद हुआ है।

 छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार (06 अगस्त, 2025) को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। नक्सलियों के साथ गंगालू थानाक्षेत्र के जगलों में एनकाउंटर अभी भी जारी है। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की जा रही है।

इस ऑपरेशन को डीआरजी और एसटीएफ की टीमें अंजाम दे रही हैं। अभी तक एक नक्सली का शव बरामद किया गया है और हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि जिले के पश्चिमी हिस्से के जंगल में उस समय मुठभेड़ शुरू हुई जब सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

अभियान अभी जारी

उन्होंने बताया कि अब तक घटनास्थल से एक हथियार सहित एक नक्सली का शव बरामद किया गया है। महानिरीक्षक ने बताया कि चूंकि अभियान अभी भी जारी है, इसलिए आगे की जानकारी तुरंत नहीं दी जा सकती। इस कार्रवाई के साथ, इस साल छत्तीसगढ़ में अब तक मुठभेड़ों में 227 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें से अधिकांश बस्तर संभाग में मारे गए हैं।

कई नक्सलियों के मारे जाने की संभावना

सुरक्षाबल अभी भी जंगल के अंदर मौजूद हैं और मुठभेड़ जारी है। इस ऑपरेशन को माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी के बाद लॉन्च किया गया। सूत्रों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे की संभावना है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें