राजस्थान पेपर लीक मामले में पूर्व सीएम अशोक गहलोत का PSO गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व सीएम अशोक गहलोत और उनका पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर

स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) की टीम पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पीएसओ राजकुमार यादव से पूछताछ कर रही है। साथ ही उसके बेटे को भी गिरफ्तार किया गया है।

राजस्थान पेपर लीक मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। ये गिरफ्तारी पूर्व सीएम अशोक गहलोत के करीबी की हुई है। सूत्रों के अनुसार, राजस्थान एसओजी ने देर रात पेपर लीक से जुड़े एक मामले में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) राजकुमार यादव और उस के बेटे भरत यादव को गिरफ्तार किया है। एसओजी रात से ही दोनों से पूछताछ कर रही है।

बेटे के लिए खरीदा था सब इंस्पेक्टर का पेपर
अब तक जांच में सामने आया है कि राजकुमार यादव ने बेटे के लिए सब इंस्पेक्टर का पेपर खरीदा था। राजकुमार यादव का बेटा भरत यादव भर्ती एग्जाम में पास हो गया था। इसके बाद फिजिकल में फेल हो गया।

अब तक 50 से अधिक गिरफ्तार
एसआई भर्ती पेपर लीक 2021 मामले में अब तक 50 से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिसमें 44 प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर, पूर्व राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) सदस्य रामूराम रायका और बाबूलाल कटारा और 30 दस्तावेज लीक गिरोह के सदस्य शामिल हैं। हाल ही में राजस्थान हाईकोर्ट ने 26 आरोपियों को जमानत दे दी, जिससे SOG की जांच पर सवाल उठे हैं। कोर्ट ने माना कि SOG के सबूत कमजोर और संदेहास्पद थे। खासकर तकनीकी साक्ष्यों के अभाव में

कई प्रतियोगी परिक्षाओं का पेपर हुआ था लीक
राजस्थान पेपर लीक मामला एक लंबे समय से चल रहा घोटाला है, जिसमें कई प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2021, REET 2021, और अन्य भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाएं शामिल हैं। इस मामले में विशेष जांच दल (SIT) और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) जांच कर रही हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें