राहुल और प्रियंका गांधी को लिया गया हिरासत में, पार्लियामेंट के बाहर रोका गया प्रोटेस्ट मार्च

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राहुल और प्रियंका गांधी को लिया गया हिरासत में, पार्लियामेंट के बाहर रोका गया प्रोटेस्ट मार्च

विपक्ष के नेता संसद भवन के मकर द्वार से लेकर चुनाव आयोग के दफ्तर तक प्रोटेस्ट मार्च कर रहे हैं। ये सभी विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी करने का आरोप लगाया है।

INDI गठबंधन के नेता आज सड़क पर उतरे हैं। 25 विपक्षी दलों के 300 से अधिक सांसद सोमवार को संसद से चुनाव आयोग के मुख्यालय तक मार्च कर रहे हैं। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों 2024 के लोकसभा चुनावों में वोट चोरी का आरोप लगाया है। साथ ही INDI गठबंधन के नेता बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का विरोध कर रहे हैं।

Aug 11, 2025
12:24 PM (IST)

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लिया गया हिरासत में
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया है। विपक्षी नेताओं के प्रोटेस्ट मार्च को संसद के बाहर रोका गया है।

Aug 11, 2025
12:04 PM (IST)

बैरिकेडिंग के ऊपर से कूदे अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पुलिस बैरिकेडिंग के ऊपर से कूद गए, क्योंकि दिल्ली पुलिस ने INDIA ब्लॉक के नेताओं को संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च करने से रोक दिया गया था।

Aug 11, 2025
11:56 AM (IST)

दिल्ली पुलिस ने रोका मार्च
दिल्ली पुलिस ने विपक्षी सांसदों के प्रोटेस्ट मार्च को रोक दिया है। चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान ‘मतदाता धोखाधड़ी’ के आरोपों के विरोध में ये प्रोटेस्ट मार्च हो रहा है।

Aug 11, 2025
11:52 AM (IST)

रोका गया प्रोटेस्ट मार्च
विपक्षी सांसदों का प्रोटेस्ट मार्च पार्लियामेंट के बाहर रोक दिया गया है। विपक्षी सांसद जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

Aug 11, 2025
11:48 AM (IST)

जानिए किस लिए हो रहा ये प्रोटेस्ट मार्च?
INDIA ब्लॉक के नेताओं ने चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान मतदाता धोखाधड़ी के आरोपों के विरोध में संसद से भारत के चुनाव आयोग तक मार्च किया है।

Aug 11, 2025
11:42 AM (IST)

राष्ट्रगान के साथ हुआ प्रोटेस्ट मार्च
संसद के मकर द्वार पर इकट्ठा हुए INDIA ब्लॉक के नेता राष्ट्रगान गाते हुए प्रोटेस्ट मार्च शुरू कर दिया है। संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय तक ये मार्च निकाल गया है। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान ‘मतदाता धोखाधड़ी’ के आरोपों को लेकर ये विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

Aug 11, 2025
11:21 AM (IST)

प्रोटेस्ट मार्च में पहुंचे राहुल गांधी
विपक्षी सांसदों के प्रोटेस्ट मार्च में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहुंच गए हैं। अब से कुछ ही देर में ये प्रदर्शन शुरू होने वाला है।

Aug 11, 2025
11:17 AM (IST)

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
संसद का मानसून सत्र चल रहा है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही दोपहर बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

Aug 11, 2025
11:08 AM (IST)

चुनाव आयोग को स्पष्ट जवाब देने की जरूरत- गौरव गोगोई
दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग के साथ विपक्षी दलों की बैठक पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, ‘चुनाव आयोग को स्पष्ट जवाब देने की जरूरत है। वे सुनते तो हैं लेकिन कभी स्पष्ट जवाब नहीं देते। चुनाव आयोग को अभी राजनीतिक दलों से बात करते हुए जनता को तथ्य बताने की जरूरत है। ज्यादातर सांसदों, सभी क्षेत्रों के गणमान्य लोगों को चुनाव आयोग तक मार्च की अनुमति देने से इनकार करने का कोई कारण नहीं है। वास्तव में, उन्हें सुरक्षा देनी चाहिए।’

Aug 11, 2025
11:02 AM (IST)

चुनाव आयोग के कार्यालय तक पैदल मार्च
विपक्षी दलों (लोकसभा और राज्यसभा) के सांसद सोमवार सुबह 11.30 बजे संसद के मकर द्वार से परिवहन भवन होते हुए चुनाव आयोग के कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे।

Aug 11, 2025
10:57 AM (IST)

दिल्ली पुलिस से नहीं ली गई प्रोटेस्ट मार्च की अनुमति
दिल्ली पुलिस ने कहा कि प्रोटेस्ट मार्च को लेकर उनसे अनुमति नहीं ली गई है। इसलिए विपक्षी नेताओं के चुनाव आयोग कार्यालय तक पहुंचने की संभावना भी कम है।

Aug 11, 2025
10:55 AM (IST)

प्रोटेस्ट मार्च में शामिल होंगी ये पार्टियां
इस प्रोटेस्ट मार्च में कांग्रेस , समाजवादी पार्टी, टीएमसी, डीएमके, वामपंथी दल, आरजेडी, एनसीपी (SP), शिवसेना (UBT) और नेशनल कॉन्फ्रेंस सहित कई दलों के इस रैली में शामिल होने की उम्मीद है। यह रैली सुबह 11.30 बजे संसद के मकर द्वार से शुरू होगी ।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें