हरियाणा चुनाव में दिलचस्प टक्कर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा चुनाव में दिलचस्प टक्कर
तोशाम विधानसभा सीट से बीजेपी ने किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने उनके चचेरे भाई अनिरुद्ध चौधरी को टिकट दिया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है। तोशाम विधानसभा क्षेत्र में भी सियासी सरगर्मी चरम पर है।  तोशाम विधानसभा की सीट हरियाणा के भिवानी जिले में स्थित है। यह विधानसभा क्षेत्र पूरे तोशाम तहसील और भिवानी तहसील को कवर करता है। यह भिवानी-महेंदगढञ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। 019 तक इस क्षेत्र में सामान्य, विदेशी, प्रॉक्सी, डाक को मिला कर मतदाताओं की कुल संख्या 1,46,424 थी।

भाई और बहन के बीच चुनावी जंग

तोशाम विधानसभा सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस विधानसभा सीट पर भाई और बहन के बीच चुनावी जंग हो रही है। बीजेपी ने किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने उनके चचेरे भाई अनिरुद्ध चौधरी को टिकट दिया है। अनिरुद्ध चौधरी पूर्व सीएम बंसीलाल के बेटे रणबीर महेंद्रा के बेटे हैं। श्रुति चौधरी और अनिरुद्ध सिंह, दोनों ही बंशीलाल के खानदान से हैं। वहीं जेजेपी ने राजेश भारद्वाज को टिकट दिया है तो आम आदमी पार्टी ने दलजीत सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।

दोनों पहली बार लड़ रहे विधानसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव के बाद किरण चौधरी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गईं और पार्टी ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य बना दिया। किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को बीजेपी ने टिकट दे दिया। चुनाव मैदान में श्रुति सामने उनके ताऊ के बेटे अनिरुद्ध चौधरी हैं। दोनों ही पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

छह बार जीते थे बंसीलाल 

तोशाम विधानसभा सीट से बंसीलाल छह बार जीते और चार बार मुख्यमंत्री बने। 1967 में वे पहली बार विधायक बने थे। वहीं इस सीट पर बीजेपी के बागी शशिरंजन परमार भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में ताल ठोंक रहे हैं।

2019 विधानसभा चुनाव परिणाम

2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार किरण चौधरी ने जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 72,699 वोट मिले थे। वहीं बीजेपी के शशि रंजन परमार दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें कुल 54,640 वोट मिले। जेजेपी उम्मीदवार सीता राम को कुल 7,522 वोट मिले थे।

2014 विधानसभा चुनाव परिणाम

2014 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार किरण चौधरी ने जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 58,218 वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर इनेलो की कमला रानी रही थीं। उन्हें कुल 38,477 वोट मिले थे। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार राजबीर सिंह लाला को 38,427 वोट मिले।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें