रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रतन टाटा की फाइल फोटो
टाटा संस के मानद चेयरमैन और जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा की तबीयत खराब बताई जा रही है। उन्हें मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले रतन टाटा को सोमवार को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उनकी स्थिति के बारे में अभी तक टाटा के रिप्रेजेंटेटिव ने अभी कोई जवाब नहीं दिया है।

भारत के सबसे बड़े उद्योगपति रतन टाटा को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह जानकारी रॉयटर्स ने दो सूत्रों के हवाले से दी। हालांकि, 86 वर्षीय टाटा ने सोमवार को कहा था कि वह अपनी नियमित चिकित्सा जांच करवा रहे हैं।

गौरतलब है कि रतन टाटा सोमवार को रुटीन चेकअप कराने के लिए हॉस्पिटल गए थे। लेकिन खबर आई कि उनकी तबीयत बेहद खराब है। जिसके बाद उन्होंने बयान जारी कर इस खबर को अफवाह बताया। उन्होंने लोगों और मीडिया से अपील की थी कि वे गलत जानकारी फैलाने से बचें।

रतन टाटा 1991 में ऑटो से लेकर स्टील बनाने वाली इस कंपनी के चेयरमैन बने और अपने परदादा द्वारा सौ साल से भी पहले स्थापित इस समूह को 2012 तक चलाते रहे।

नोट: रेडमैक्स न्यूज़ श्री रतन टाटा के शिघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें