गोपालगंज में पुलिसऔरअपराधियों के बीच फायरिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोपालगंज में पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई। अपराधी एक पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिए जब वे एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रहे थे। एक अपराधी के पैर में गोली लग गई और गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना कल कोर्ट परिसर में हुई थी जहां अपराधी एक अन्य अपराधी को छुड़ाने या मारने की कोशिश कर रहे थे।

गोपालगंज में थावे मीरगंज बायपास रोड पर पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी की खबर सामने आ रही है। इस दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लग गई है। कल कोर्ट परिसर में कुख्यात विशाल सिंह कुशवाहा को मारने आए अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस टीम छापामारी करने जा रही थी ।

इसी दौरान चार अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गिरफ्तार अपराधी सुरेश सिंह के पैर में गोली लग गई। बताया जा रहा है कि मनु तिवारी और शंभू सिंह गिरोह के निशानदेही पर सभी अपराधी कोर्ट में गिरफ्तार अपराधी को छुड़ाने या मारने आए थे। इस दौरान पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है।

विस्तृत जानकारी अपडेट हो रही है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें