कपिल शर्मा सभी के फेवरेट कॉमेडियन हैं। उनके कॉमेडी शो के लोग दीवाने हैं। ऐसे में अब उन्हें लेकर खुलासा हुआ है कि वो टीवी के सबसे अमीर स्टार बन गए हैं।
Kapil Sharma Net Worth: टीवी हो या फिर सिनेमा जगत, अक्सर स्टार्स की नेटवर्थ की चर्चा होती रहती है। सिनेमा जगत में शाहरुख खान सबसे रईस और हैंडसम एक्टर बने हैं। – लेकिन, अगर टीवी स्टार्स की बात होती है तो इसमें सबसे पॉपुलर ‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल की चर्चा होती है। इन सितारों को लेकर कहा जाता है कि ये भारी-भरकम फीस चार्ज करते हैं। लेकिन, जब बात सबसे रईस टीवी स्टार की हुई तो इस लिस्ट में टॉप पर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का नाम सामने आया है। उन्होंने टीवी के बड़े चेहरों को मात दे दी है।
जी हां, आपने एकदम सही पढ़ा। कॉमेडियन कपिल शर्मा टीवी के सबसे रईस स्टार बन गए हैं। मनी कंट्रोल की मानें तो कपिल शर्मा अपने शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लिए मोटी रकम चार्ज करते हैं। इस रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि वो कॉमेडी ओटीटी शो के लिए 5 करोड़ रुपए एक एपिसोड के लिए चार्ज करते हैं। इसके साथ ही, डीएनए, फर्स्टपोस्ट और अन्य ऑनलाइन पोर्टल की बात करें तो कपिल शर्मा की नेटवर्थ 300 करोड़ रुपए बताई जा रही है, जिसके बाद वो टीवी के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं।








