पटना मेट्रो के टनल में हुआ हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार की खबरें
पटना मेर्टो निर्मार्ण में हुआ बड़ा हादसा

 

पटना. बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान सोमवार की देर रात को बड़ा हादसा हो गया. टनल की खुदाई के दौरान मिट्टी निकालने के दौरान लोको का ब्रेक फेल हो गया. घटना में कई मजदूरों की दबने की खबर है. मृतकों के साथी मजदूरों की मानें तो फिलहाल 3 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 7 मजदूरों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि मृतकों की पहचान हेल्पर मनोज, विजय और श्यामबाबू के रूप में हुई. तीनों ओडिशा के रहने वाले हैं.

पटना मेट्रो की पीआरओ मोनिषा दुबे का कहना है कि तकनीकी कारणों से मशीन में खराबी आई, इस वजह से घटना घटी.

कैसे हुई घटना 
टनल खुदाई में कम रहे मजदूरों ने लोकल 18 को घटना की सारी जानकारी दी. मजदूर मनोज कुमार ने बताया कि टीबीएम मशीन महावीर से मेट्रो की खुदाई हो रही है. इस दौरान गीली मिट्टी निकालने के लिए एक लोको होता है जिसकी मदद से मिट्टी को बाहर निकाला जाता है. दर्जनों मजदूर सुरंग में काम कर रहे थे. इसी दौरान लोको का ब्रेक फेल हो गया और टनल में मौजूद लोगों को कुचलते हुए लोको आगे बढ़ता चला गया.

इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि 07 घायल भी हैं. मजदूरों का कहना है मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है. अभी भी टनल में कई मजदूर फंसे हैं.

प्रशासन का बयान 
पटना मेट्रो की पीआरओ मोनिषा दुबे ने कहा कि रात करीब 10 बजे की घटना है. मशीन में तकनीकी खराबी आने की वजह से एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि 6 लोगों को नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है. इसमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गई.

उधर, पटना सदर के एसडीम गौरव कुमार ने लोकल 18 को बताया कि शिफ्ट चेंज होने के टाइम यह घटना घटी. इस वजह से टनल में कितने मजदूर फंसे थे, इसकी जांच की जा रही है.

जमीन से 60 फीट नीचे चल रहा है निर्माण कार्य
अशोक राजपथ पर सतह से 60 फीट नीचे मेट्रो टनल के निर्माण का कार्य चल रहा है. सोमवार की देर रात NIT मोड़ के पास की यह घटना है. कई मजदूर इस निर्माण कार्य में लगे हुए थे. अचानक लोको का ब्रेक फेल हुआ और हंगामा मच गया. आनन फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

आपको बता दें कि मोइनउल हक स्टेडियम से पटना यूनिवर्सिटी तक करीब डेढ़ किलोमीटर टनल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है. पूरा हो जाने के बाद 11 जून से पटना यूनिवर्सिटी से गांधी मैदान के लिए टनल का निर्माण कार्य शुरू हुआ है. इसी निर्माण कार्य के दौरान यह हादसा हुआ.

 

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें