दिल्ली में कांग्रेस की ‘दिल्ली न्याय यात्रा’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक तस्वीर

हाल ही में राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की थी। अब इसी तर्ज पर कांग्रेस पार्टी अगले महीने से ‘दिल्ली न्याय यात्रा’ शुरु करने जा रही है।

साल 2025 की शुरुआत में ही दिल्ली में विधानसभा चुनाव का आयोजन किया जाएगा। इसे देखते हुए सभी दलों ने अभी से ही अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तर्ज पर अगले महीने से ‘दिल्ली न्याय यात्रा’ शुरु करने जा रही है। यह यात्रा आठ नवंबर को राजघाट से शुरू होगी और विधानसभा चुनाव से पहले चार दिसंबर तक चलेगी। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी है।

क्या होगा यात्रा का शेड्यूल?

दिल्ली में कांग्रेस की न्याय यात्रा के कुल चार चरण होंगे और पहले चरण में यात्रा 16 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। वहीं, 15 से 20 नवंबर तक दूसरे चरण में यात्रा 18 विधानसभा क्षेत्रों में फिर 22 से 27 नवंबर तक तीसरे चरण में 16 और 29 नवंबर से चार दिसंबर तक चौथे चरण में 20 निर्वाचन क्षेत्रों से गुजरेगी।

क्या है यात्रा का मकसद?

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा है कि दिल्ली न्याय यात्रा इसलिए निकाली जाएगी ताकि शहर के लोगों से बातचीत की जा सके और उनके मुद्दों व समस्याओं के बारे में जाना जा सके। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान हम दिल्ली के लोगों से बातचीत करेंगे और जानेंगे कि पिछले 10 वर्षों से वे किन मुद्दों और समस्याओं से जूझ रहे हैं।

केजरीवाल भी कर रहे सभाएं

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि AAP सरकार ने 10 साल तक दिल्ली के लोगों की ईमानदारी से सेवा की। पार्टी की सरकार ने बहुत से ऐसे काम किए, जो देश में किसी अन्य सरकार ने नहीं किए। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों से भाजपा को वोट नहीं देने की भी अपील की। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अगर दिल्ली में सत्ता में आती है, तो वह ‘आप’ सरकार की मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और महिलाओं के लिए बस यात्रा की योजनाओं को बंद कर देगी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें