Search
Close this search box.

झारखंड के CM हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने डाला वोट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक तस्वीर

सुबह 11 बजे तक 29.31 फीसदी हुआ मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से टाइट है। आज 13 नवंबर को पहले चरण में 43 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। एनडीए और इंडि गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

    झारखंड में पहले चरण के मतदान में सुरक्षा व्यवस्था टाइट

   झारखंड में 43 सीटों पर होने जा रहा है मतदान

   पहले चरण में चंपई सोरेन जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर

वहीं, पहले चरण के मतदान में चंपई सोरेन, बन्ना गुप्ता, सरयू राय, चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन, रामदास सोरेन, पूर्णिमा दास, डा. अजय कुमार और मंगल कालिंदी जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर है।

सुबह 11 बजे तक रांची में सबसे कम मतदान, सिसई में सबसे अधिक मतदान

चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक सुबह 11 बजे तक रांची में सबसे कम 17.85 प्रतिशत
मतदान हुआ है। वहीं सिसई में सबसे अधिक 34.98 प्रतिशत मतदान हुआ है।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी के साथ डाला वोट

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने रांची के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाल दिया है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Comment