
इमामगंज के 29 बूथों को छोड़कर शेष सभी बूथों पर सुबह सात से शाम चार बजे तक ही मतदान का समय दिया गया है। चुनाव आयोग की ओर से तरारी विधानसभा क्षेत्र में 332 बूथ रामगढ़ विधानसभा में 294 बूथ इमामगंज में 346 बूथ एवं बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में 305 बूथों की स्थापना की गई है।
बिहार में आज यानी 13 नवंबर को 4 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। इन सीटों में गया की इमामगंज और बेलागंज, भोजपुर की तरारी और कैमूर की रामगढ़ विधानसभा सीट शामिल हैं। इन सीटों पर विरासत बचाने की लड़ाई है। इस उपचुनाव में कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। कुल 1277 बूथों पर सुबह सात बजे से कुल 12 लाख दो हजार 63 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव में सभी मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतार नजर आ रही है। सुबह 7 बजे से ही मतदातन केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई।

कैमूर के रामगढ़ से ये उम्मीदवार मैदान में
कैमूर की रामगढ़ सीट पर 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें आरजेडी के अजीत सिंह, भाजपा के अशोक सिंह, बसपा से सतीश कुमार पिंटू, जनसुराज से सुशील सिंह, राष्ट्रीय संभावना पार्टी से राजकुमार राम मैदान में हैं।
Author: Red Max Media
Post Views: 23








