
साल के आखिरी टी20 में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 135 रन से हराया।
भारत की ओर से संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने शतक लगाया। मैच के दौरान संजू से अनचाहे में एक गलती हो गई। उनके छक्के से एक फैन चोटिल हो गई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 में संजू सैमसन ने तबाही मचाई।
संजू ने 2 डक के बाद तूफानी शतक ठोका। विकेटकीपर बल्लेबाज ने 56 गेंदों पर 109 रन की नाबाद पारी खेली।
इस दौरान संजू ने 6 चौके और 9 छक्के कूट दिए। हालांकि, मैच के दौरान अनजाने में संजू से बड़ी गलती हो गई। संजू के एक शॉट पर उनकी महिला फैन चोटिल हो गई। सोशल मीडिया पर इसका वीडिया काफी वायरल हो रहा है।
फैन के चेहरे पर लगी गेंद
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि संजू सैमसन एक हवाई शॉट लगाते हैं। संजू की यह गेंद पवेलियन में बैठी एक फैन के चहरे पर जाकर लगती है। इसके बाद फैन फूट-फूटकर रोने लगती है।
हालांकि, संजू ने तुरंत ही उस फैन से माफी मांगी और उसका हालचाल जाना। वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह गेंद काफी तेजी से फैन के फेस पर लगी है। इस फैन की चोट पर और ज्यादा अपडेट नहीं आया है।
भारत ने जीता आखिरी टी20
-
चौथे टी20 की बात करें तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
-
सूर्यकुमार यादव का यह फैसला सही भी साबित हुआ।
-
भारतीय टीम ने 20 ओवर में सिर्फ 1 विकेट खोकर 293 रन बनाए।
-
छठे ओवर की 5वीं गेंद पर भारत का पहला विकेट गिरा।
-
सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली।
-
इसके बाद साउथ अफ्रीका के गेंदबाज कोई विकेट नहीं चटका पाए।
-
तिलक वर्मा 47 गेंदों पर 120 रन बनाकर नाबाद रहे।
-
इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 10 छक्के ठोके।
-
भारत ने इस मुकाबले को 135 रन से अपने नाम किया।
-
इतना ही नहीं भारतीय टीम ने सीरीज भी 3-1 से अपने नाम की।
Author: Red Max Media
Post Views: 15








