
बिग बॉस 18 के बीते सप्ताह में फैंस ने वीकेंड का वार में सलमान खान को मिस किया था। खैर अब भाईजान इस सप्ताह सभी की क्लास लगाते हुए नजर आने वाले हैं। लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है जिसमें देखने को मिला कि सलमान ने शार्क टैंक इंडिया के जज रह चुके अश्नीर ग्रोवर के दोगलेपन पर सवाल खड़े किए हैं।
-
सलमान खान के साथ नजर आए अश्नीर ग्रोवर
-
अश्नीगर ग्रोवर पर फूटा सलमान खान का गुस्सा
-
अश्नीर के दोगलेपन पर सलमान ने उठाए सवाल
-
बिग बॉस 18 इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है। मेकर्स दर्शकों की एक्साइटमेंट को दोगुना करने के लिए वाइल्ड कार्ड सदस्यों की एंट्री करवाते नजर आ रहे हैं। वहीं, वीकेंड पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े स्टार्स को भी सलमान खान के साथ देखा जाता है। अब टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो में बड़बोलेपन के लिए मशहूर बिजनेसमैन और भारतपे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं, भाईजान का गुस्से वाला अवतार भी अशनीर के सामने देखने को मिलने वाला है।
कलर्स टीवी के अधिकारिक इंस्टाग्राम पर बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें भाईजान के साथ अशनीर ग्रोवर को देखा जा सकता है। प्रोमो की शुरुआत में ही सलमान, अशनीर के दोगलेपन पर सवाल खड़े करते नजर आ रहे हैं।
सलमान ने लगाई अशनीर की क्लास
सलमान खान ने अशनीर से सवाल पूछते हुए कहा, ‘मैंने आपको मेरे बारे में कहते हुए सुना कि हमने तो इसको इतने में साइन कर दिया। उसका फिगर भी पॉडकास्ट में आपने गलत बताया। फिर ये कैसा दोगलापन है। अशनीर ने इसका जवाब देते हुए कहा कि ‘सर पॉडकास्ट में वो फिगर सही नहीं रहे होंगे।’
Author: Red Max Media
Post Views: 36








