महाराष्ट्र चुनाव: गाड़ी से 5.55 करोड़ रुपये कैश किया जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एसएसटी ने गाड़ी से 5.55 करोड़ रुपये कैश किया जब्त

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र के ठाणे जिले से स्थैतिक निगरानी टीम (एसएसटी) को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने ठाणे जिले में एक वाहन से करीब 5.55 करोड़ रुपये की नकदी जब्त किया है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नकदी की जांच की गई और बाद में आयकर विभाग के अधिकारियों ने इसे जब्त कर लिया।

 महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव के लिए वोटिंग 20 नवंबर को होगी। चुनाव पूरी तरीके से पारदर्शी हो, इसको देखते हुए चुनाव आयोग लगातार सख्ती बरत रहा है। इस बीच चुनाव आयोग की एक स्थैतिक निगरानी टीम (एसएसटी) को महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक वाहन से 5.55 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी।

इतने पैसे कहां जा रहे थे नहीं मिली जानकारी
इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी विश्वास गूजर ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्थैतिक निगरानी टीम सुबह शिलफाटा क्षेत्र में तैनात थी। इसी दौरान टीम के अधिकारियों ने एक वाहन को रोका और उसमें 5.55 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की। वहीं, निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गाड़ी में सवार लोग इतनी बड़ी रकम लेकर कहां जा रहे थे इस बात को बताने में वे असफल रहे। कैश के विवरण से संबंधित कोई कागजात भी उनके पास नहीं मिला। 

संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने बताया, “चूंकि यह राशि 10 लाख रुपये की स्वीकार्य सीमा से अधिक थी, इसलिए मामले को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को भेज दिया गया।” उन्होंने आगे कहा,”एक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नकदी की जांच की गई और बाद में आयकर विभाग के अधिकारियों ने इसे जब्त कर लिया। धन के स्रोत का पता लगाने और इसके इच्छित उपयोग का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।”

गौरतलब है कि 20 नवंबर को महाराष्ट्र में चुनाव होने को है। इससे पहले प्रवर्तन एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। साथ में स्थैतिक निगरानी दल, उड़न दस्तों और अन्य निगरानी इकाइयों ने बेहिसाब धन, शराब और अन्य प्रलोभनों की आवाजाही पर अंकुश लगाने के लिए वाहनों की जांच तेज कर दी है।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें