‘जाति जनगणना के आंकड़े जारी नहीं करना हमारी चूक…’, रांची में बोले राहुल गांधी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राहुल गाँधी की रांची में प्रेस वार्ता
राहुल गांधी ने रांची में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड का पैसा नहीं दे रही है जिससे राज्य के लोगों को शिक्षा स्वास्थ्य आदि जरूरतों को पूरा करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जाति जनगणना के आंकड़े जारी नहीं करना हमारी चूक थी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने पर वह जातिगत जनगणना कराएंगे।
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रांची में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार झारखंड का पैसा वापस नहीं कर रही है। केंद्र को जल्द से जल्द पैसा देना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि 1.36 लाख करोड़ रुपये झारखंड के लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य आदि जरूरतों को पूरा करने के लिए है, जिसे केंद्र ने रोक रखा है।
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जाति जनगणना के आंकड़े जारी नहीं करना हमारी चूक थी। उन्होंने कहा कि हम झारखंड में जातिगत जनगणना कराएंगे। हमारे पास जाति जनगणना कराने के लिए ब्लूप्रिंट है। भाजपा ने जो नफरत फैलाई है कांग्रेस उसे खत्म करेगी। हम लोग आरक्षण का बैरियर खत्म करेंगे।राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना-कर्नाटक में जाति की जनगणना को डेवलप कर रहे हैं और सुझाव ले रहे हैं। उन्होंने वादा किया कि एसटी का आरक्षण 26 से 28 प्रतिशत, एससी का 10 से 12% और ओबीसी का 14 से 27% किया जाएगा।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें