यू पी एटीएस ने 30 साल से फरार आतंकी को दबोचा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक तस्वीर

आतंकी मुस्तफा बानी ने देवबंद में यूनियन चौराहे पर पुलिसकर्मियों पर हैंड ग्रेनेड फेंका था। विस्फोट में दो पुलिसकर्मी और चार आम नागरिक घायल हो गए थे। बीते 30 साल से फरार आतंकी के खिलाफ कोर्ट ने इसी साल स्थायी वारंट जारी किए थे। सहारनपुर पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

30 साल से फरार आतंकी नजीर अहमद उर्फ मुस्तफा बानी उर्फ जावेद इकबाल को एटीएस देवबंद ने श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। नजीर अहमद उर्फ मुस्तफा बानी 1993 में देवबंद में विस्फोट का आरोपित है और 1994 में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद फरार हो गया था। वह सुरक्षा बलों से बचने के लिए हुलिया और नाम बदलकर अलग-अलग स्थान पर रह रहा था।

आतंकी मुस्तफा बानी ने देवबंद में यूनियन चौराहे पर पुलिसकर्मियों पर हैंड ग्रेनेड फेंका था। विस्फोट में दो पुलिसकर्मी और चार आम नागरिक घायल हो गए थे। बीते 30 साल से फरार आतंकी के खिलाफ कोर्ट ने इसी साल स्थायी वारंट जारी किए थे। सहारनपुर पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने आतंकी मुस्तफा बानी को देवबंद थाना पुलिस के सिपुर्द कर दिया।

आतंकी मुस्तफा बानी 1994 में कोर्ट से जमानत कराने के बाद फरार हो गया था। एटीएस और देवबंद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से आतंकी मुस्तफा बानी को गिरफ्तार कर लिया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें