अक्षय कुमार और राजकुमार ने डाला वोट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इन सितारों ने डाला वोट
महाराष्ट्र चुनाव की वोटिंग शुरू हो चुकी है. बॉलीवुड के सितारे भी एक-एक करके पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं. सुबह 7 बजे सबसे पहले अक्षय कुमार ने वोट डाला. उनके बाद जॉन अब्राहम और राजकुमार राव समेत कई सितारों को वोट डालकर पोलिंग बूथ से बाहर आते हुए देखा गया.
महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. सुबह होते ही मुंबई में रहने वाले सितारों ने अपने भारतीय होने की ड्यूटी निभानी शुरू कर दी है. एक के बाद एक सितारे अपने-अपने नजदीकी पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाल रहे हैं. मतदान की शुरुआत अक्षय कुमार ने की. अक्षय कुमार सबसे पहले वोट डालने वाले एक्टर बने. अक्षय सुबह 7 बजे ही अपना वोट डालने पहुंच गए थे. भारतीय नागरिकता मिलने के बाद ये खिलाड़ी कुमार का विधानसभा चुनाव में पहला वोट था.
अक्षय कुमार के अलावा राजकुमार राव भी अपना वोट डालने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सभी को वोट डालने की सलाह दी और कहा वोट बहुत जरूरी है. एक्टर को ग्रे जींस और व्हाइट टी-शर्ट के साथ कैप लगाए हुए कैप्चर किया गया. जॉन अब्राहम भी सुबह-सुबह वोट डालने के लिए पहुंचे. उन्हें इस दौरान कैजुअल लुक में देखा गया. ब्लैक ट्राउजर और ब्लैक टी-शर्ट के साथ उन्होंने ब्लैक कैप भी पहनी हुई थी.

 

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें