सलमान के माता-पिता वोट डालने के लिए पहुंचे.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलीम खान
सलमान खान के माता-पिता भी वोट डालने के लिए पहुंचे. सलीम खान और सलमा खान को एक साथ देखा गया. सलीम खान अपनी पत्नी सलमा का हाथ पकड़कर पोलिंग बूथ के अंदर गए.
लगातार सितारों के आने का सिलसिला जारी है. मुंबई में तमाम सितारे रहते हैं, ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि वोट डालने के लिए कौन-कौन से सितारे पोलिंग बूथ पर पहुंचते हैं.
आमिर खान की एक्स वाइफ रीना दत्त भी अपना वोट डालने के बाद अपनी उंगली पर लगे निशान को दिखाती हुई नजर आईं. सचिन तेंदुलकर भी अपने पूरे परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे. सभी ने मीडिया के सामने पोज भी दिए. सुनील शेट्टी ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वोट डाला और कैमरे के सामने जमकर पोज भी दिए. दिग्गज एक्ट्रेस शुभा खोटे भी वोट डालने पहुंची. 87 साल की उम्र में भी उन्होंने अपने भारतीय नागरिक होने की जिम्मेदारी को निभाया.
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें