Search
Close this search box.

हेमंत सोरेन चौथी बार CM पद की शपथ लिए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन
: झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन ने शपथ ले ली है। वह रिकॉर्ड चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, डीके शिवकुमार समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
 शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन ने जनता को संदेश भी दिया। हेमंत सोरेन ने कहा कि आज का यह दिन राजनीतिक जीत के बारे में नहीं है, आज का यह दिन हमारी सामाजिक न्याय के प्रति संघर्ष, सामाजिक एकता को प्रखर करने की हर रोज़ लड़ी जानी वाली लड़ाई को दोहराने का दिन है। आज का यह दिन यह भी बताता है कि लोकतंत्र पर बढ़ते दबाव के बीच झारखंड की महान जनता एक साथ खड़ी है। आज हर गांव, हर शहर में एक आवाज़ गूंज रहा है – अधिकार, समानता, एकता मतलब झारखंडियत की आवाज
खड़गे और राहुल गांधी पहुंचे रांची
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे।

शपथ ग्रहण से पहले झारखंडवासियों को हेमंत सोरेन का संदेश

शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन ने कहा कि जोहार साथियों, आज का दिन ऐतिहासिक होगा – एक ऐसा दिन जो हमारे सामूहिक संघर्ष, प्रेम-भाईचारे की भावना और न्याय के प्रति हम झारखंडियों के प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।

शपथ ग्रहण में ये दिग्गज नेता होंगे शामिल

  • राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा (कांग्रेस)
  • मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी
  • ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल
  • शरद पवार, अध्यक्ष एनसीपी
  • कोंराड कोंगकल संगमा, सीएम मेघालय
  • भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब
  • सुखविंद्र सिंह सुखू, सीएम, हिमाचल
  • दीपांकर भट्टाचार्य, महासचिव, माले
  • अरविंद केजरीवाल, पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली और आप पार्टी के अध्यक्ष
  • उद्धव ठाकरे, शिवसेना(उद्धव) सह पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र
  • अखिलेश यादव, अध्यक्ष, सपा
  • महबूबा मुफ्ती, पीडीपी नेता, जम्मू-कश्मीर
  • उदय स्टालिन, डिप्टी सीएम, तमिलनाडु
  • डीके शिवकुमार, डिप्टी सीएम, कर्नाटक
  • तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष, बिहार
  • मनीष सिसोदिया (आप, दिल्ली),
  • राजेश रंजन (पप्पू यादव), सांसद
  • संजय सिंह, सांसद (आप)
  • परिवार के साथ हेमंत सोरेन

  • Hemant Soren: परिवार के साथ हेमंत सोरेन
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Comment