बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में यह भी दावा किया गया है कि प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश का झंडा और अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस का पुतला जलाया गया। वहीं, अंतरिम सरकार के गृह मंत्री आसिफ नजरूल ने कहा कि भारत अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा पर दोहरे मानदंड अपनाता है और उसका मीडिया बांग्लादेश के विरुद्ध बड़े पैमाने पर दुष्प्रचार अभियान चला रहा है।