
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी हैं. जो भी छात्र अगले साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे, वो बीएसईएच (BSEH) की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं. नोटिस के मुताबिक, कक्षा 10 या माध्यमिक परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी और 15 मार्च 2025 को खत्म होगी, जबकि कक्षा 12 या सीनियर सेकेंडरी परीक्षा 26 फरवरी से शुरू होगी और 28 मार्च 2025 को खत्म होगी.
Haryana Board Exam 2025: कैसे डाउनलोड करें आधिकारिक नोटिस?
-
सबसे पहले तो हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
-
फिर होम पेज पर उपलब्ध एचबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 डेट नोटिस पर क्लिक करें.
-
उसके बाद एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जहां आप परीक्षा की तारीख देख सकते हैं.
-
अब पेज को डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास जरूर रख लें.
HBSE Board Exam 2025: कब तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
इस बीच हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की रजिस्ट्रेशन डेट बिना विलंब शुल्क के 3 दिसंबर 2024 तक बढ़ा दी है. कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 950 रुपये है, जिसमें से 800 रुपये परीक्षा शुल्क, 50 रुपये माइग्रेशन शुल्क और 100 रुपये व्यावहारिक परीक्षा शुल्क है. वहीं, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 1150 रुपये है, जिसमें से 950 रुपये परीक्षा शुल्क, 100 रुपये माइग्रेशन शुल्क और 100 रुपये व्यावहारिक परीक्षा शुल्क है
Haryana Board 10th 12th Exam 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
-
सबसे पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड यानी BSEH की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
-
फिर होम पेज पर उपलब्ध एचबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
-
उसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
-
एक बार जब ये हो जाए तो आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
-
फिर सबमिट पर क्लिक करें, आपका आवेदन जमा हो जाएगा.
-
कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें.
अधिक जानकारी के लिए छात्र बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in देख सकते हैं.
Author: Red Max Media
Post Views: 35








