Search
Close this search box.

यू के में किसानों का प्रदर्शन हुआ तेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यू के में किसानों का प्रदर्शन

संसद घेरने ट्रैक्टर से पहुंचे किसान, लंदन में ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में किसानों ने प्रदर्शन किया है। किसान कृषि परिवारों को इनहेरिटेंस टैक्स में शामिल करने का विरोध कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि इससे खेती पर बुरा असर पड़ेगा।

भारत में किसानों के प्रदर्शन की तस्वीरें तो आपने खूब देखी होंगी लेकिन अब एक और देश में किसान सड़कों पर उतर आए हैं। लंदन की चमचमाती और शनदार सड़कों पर बुधवार को अचानक ट्रैक्टर दौड़ने लगे। सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टरों को देख लोग हैरान रह गए। आखिरकार कुछ देर बात पता चल कि यह कोई ट्रैक्टर रेस नहीं बल्कि परेशान किसान हैं जो कृषि परिवारों को ‘विरासत कर’ (इनहेरिटेंस टैक्स) में शामिल करने का विरोध कर रहे हैं।

सेंट्रल लंदन  की सड़कों पर किसानों ने विरोध के दौरान ट्रैक्टर मार्च किया, रास्तों को बंद कर दिया और सरकार से मांग करते हुए कहा कि  किसान परिवारों को इनहेरिटेंस टैक्स में शामिल ना किया जाए। किसान इस टैक्स से छूट की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि इससे पारिवारिक खेत नष्ट हो जाएंगे, खाद्य उत्पादन कम हो जाएगा।

London Farmers Protest- India TV Hindi

संसद भवन मार्ग को किया ब्लॉक

सरकार पर दबाव बनाने के मकसद से किसानों ने संसद भवन मार्ग को भी ट्रैक्टरों को ब्लॉक कर था। संसद के बाहर भी किसान तख्तियों के साथ खड़े नजर आए। इन तख्तियों पर लिखा था, “किसान नहीं, तो भोजन नहीं, भविष्य नहीं।”

कम हो गई है किसानों की आय

किसानों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी आय कम हो गई है। इसी साल अक्टूबर में सरकार ने कहा कि किसानों की जमीन पर साल 2026 से टैक्स लगेगा। इसके बाद देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। लंदन में नवंबर में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ था इतना ही नहीं वेस्टमिंस्टर में 13 हजार से अधिक किसान सड़कों पर जमा हो गए थे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Comment