Search
Close this search box.

नहीं थम रहा रूस और यूक्रेन का युद्ध

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक तस्वीर

रूस लगातार यूक्रेन पर घातक हमले कर रहा है। रूसी सेना को जंग में भारी बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। रूसी सेना पूर्वी यूक्रेन के प्रमुख शहर पोक्रोवस्क के पास तक पहुंच गई है। अगर यहां रूस का कब्जा हो जाता है तो यह यूक्रेन के लिए बड़ा झटका होगा।

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इस बीच यूक्रेन के शीर्ष सैन्य कमांडर ने कहा है कि रूस के लगातार आक्रमण के बाद पूर्वी यूक्रेन के प्रमुख शहर पोक्रोवस्क के आसपास जंग और भीषण हो गई है। विश्लेषकों का अनुमान है कि रूसी सेना अब शहर से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है। जनरल स्टाफ ने बृहस्पतिवार को युद्धक्षेत्र रिपोर्ट में कहा कि यूक्रेनी सैनिकों ने पिछले 24 घंटों में पोक्रोवस्क के आसपास सुरक्षा बलों पर हमला करने के रूस के लगभग 40 प्रयासों को विफल कर दिया।

क्या बोले यूक्रेनी सेना प्रमुख

यूक्रेनी सेना प्रमुख जनरल ओलेक्सांद्र सिरस्की ने बुधवार देर रात फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, “कब्जा करने वाले रूसी अपनी सारी उपलब्ध ताकतें आगे बढ़ा रहे हैं और हमारे सैनिकों की सुरक्षा को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि उनकी सेना संख्या में कम है। रूसी सेनाएं यूक्रेन की सुरक्षा को ग्लाइड बमों के साथ ध्वस्त करने की कोशिश कर रही हैं।

Russia Ukraine War

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Comment