
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज में इटावा हिंदी सेवा निधि के 32वें वार्षिक अधिवेशन व सारस्वत सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने साहित्यकारों और विविध क्षेत्रों में हिंदी सेवा में उत्कृष्ट योगदान करने वाले 19 हिंदी सेवियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रांति से दुनिया में हिंदी का महत्व बढ़ा है।
19 हिंदी सेवियों को ओम बिरला ने किया सम्मानित
वह रविवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज में इटावा हिंदी सेवा निधि के 32वें वार्षिक अधिवेशन व सारस्वत सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने साहित्यकारों और विविध क्षेत्रों में हिंदी सेवा में उत्कृष्ट योगदान करने वाले 19 हिंदी सेवियों को सम्मानित किया।
(6).jpg)
पीएम मोदी ने हिंदी का सम्मान बढ़ाया- ओम बिरला
उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रांति से दुनिया में भारतीय भाषाएं सीखने की रुचि बढ़ी है। साहित्यकारों, कवियों ने हिंदी के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं को व्यक्त कर जन संवाद स्थापित किया। दुनिया में द्विपक्षीय वार्ताओं में अधिकतर देश अपनी भाषा में बात करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी भाषा में बात करके पीएम मोदी ने हिंदी का सम्मान बढ़ाया है।
भारत की आत्मा और पहचान है हिंदी- ओम बिरला
कार्यक्रम में कई लोग उपस्थित रहे
वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद व महासचिव न्यास प्रदीप कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद व अध्यक्ष आयोजन समिति दिलीप कुमार व राज्य उपभोक्ता आयोग लखनऊ के अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्यक्ष न्यास ने अतिथियों का स्वागत किया।
(8).jpg)
इन्हें मिला सम्मान
पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी (गाजियाबाद), डॉ. रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी प्रलयंकर (अमेठी), सूर्य कुमार पांडेय (लखनऊ), न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी (प्रयागराज), डॉ. सतीश चंद्र अग्रवाल (नैनीताल), डॉ. सुनील प्रकाश (दिल्ली), कुंवर रणजीत चौहान (दिल्ली), अश्वनी कुमार मिश्र (दिल्ली), अमिताभ वर्मा (मुंबई), डॉ. रमा पूर्णिमा शर्मा टोक्यो (जापान), वैद्य फूल चंद्र शर्मा (बरेली), अंशु मौली (मुजफ्फरनगर), शारदा मित्तल (हरियाणा), सत्य प्रकाश अग्रवाल (मेरठ), रामावतार शर्मा इंदु (फर्रुखाबाद), उत्कर्ष अग्निहोत्री (फर्रुखाबाद), अरुण तिवारी गोपाल (कानपुर), सुनीता दीक्षित श्यामा व जमाल अंसारी (इटावा)।








