Search
Close this search box.

करणवीर मेहरा ने दी रजत दलाल को चुनौती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रजत दलाद ने करणवीर के दिमाग की बजाई घंटी
बिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा  और रजत दलाल  के बीच जुबानी जंग चल रही है। हाल ही में एक टास्क के दौरान करण को चेहरे पर चोट लग गई थी। इसके बाद उन्होंने टास्क के दौरान पूरी एनर्जी दिखाने की घोषणा कर दी। अब उन्होंने सलमान खान के सामने रजत दलाल को चुनौती दे दी है।

बिग बॉस लवर्स वीकेंड का वार एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं। सलमान खान शनिवार और रविवार कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाते हैं। इन दिनों घर में रजत दलाल और करणवीर मेहरा के बीच झगड़ा चल रहा है। दरअसल, दोनों के बीच बहस एलिमिनेशन के खतरे से बचने वाले टास्क के दौरान हुई। रजत दलाल को पीछे से पकड़ने के दौरान करणवीर मेहरा के चेहरे पर चोट लग गई। इसके बाद उन्होंने घरवालों के सामने घोषणा कर दी कि वह अब खुलकर टास्क में खेलने वाले हैं। अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि करण, सलमान के सामने ही रजत को चुनौती देते नजर आएंगे।

सलमान ने दिया कंटेस्टेंट्स को रियलिटी चेक

बिग बॉस 18 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है। इसमें देखने को मिल रहा है कि भाईजान घरवालों से कहते हैं कि ‘अब रियलिटी चेक देने का समय आ गया है कि उन कंटेस्टेंट्स के दिमाग की घंटी बजाएं, जो अभी तक नासमझी में डूबे हुए हैं।’ विवियन ने दिग्विजय सिंह राठी की दिमाग की घंटी बजाते हुए उठने की सलाह दी। वहीं, कशिश कपूर ने भी उनके दिमाग की घंटी बजाई।

रजत ने करण के दिमाग पर साधा निशाना

वीकेंड का वार एपिसोड के प्रोमो में रजत दलाल को करणवीर मेहरा के दिमाग पर निशाना साधते हुए देखा गया। उन्होंने कहा, आपको जो कहना होता है उसके ऊपर कायम रहें। दिमाग का थोड़ा इलाज करो, ताकि वह सुबह और शाम डगमगाए नहीं। करण ने भी इस पर चुप्पी नहीं साधी और उन्हें जवाब दिया।

करणवीर मेहरा ने रजत दलाल के दिमाग की घंटी बजाते हुए उन्हें टास्क में शारीरिक तौर पर शामिल होने की चुनौति दी। करण ने कहा, भाई के सामने तू भाई-भाई कर लेता है और फिर पीछे से चौड़ में आ जाता है। टास्क शरीर की ताकत दिखाने के लिए नहीं होता है। इस शो में द ग्रेट खली भी रहकर जा चुके हैं। दोनों के बीच की बातचीत को सलमान खान स्टेज पर खड़े होकर सुनते नजर आ रहे हैं। अपकमिंग एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि दोनों की लड़ाई पर भाईजान किस तरह से रिएक्ट करते हैं।
चुम के साथ चर्चा में चल रहा है करण का रिश्ता

बिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा का रिश्ता चुम दरांग के साथ भी खूब चर्चा में चल रहा है। सलमान खान ने भी दोनों के रिश्ते पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद करण को चुम के साथ रिलेशनशिप पर समझदारी के साथ बात करते हुए देखा गया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Comment