आज नया बैग लेकर संसद पहुंची प्रियंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रियंका समेत कई कांग्रेस सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन।
 सोमवार को प्रियंका गांधी संसद में फलस्तीन के समर्थन वाला बैग लेकर पहुंची थी जिसके बाद भाजपा ने उनकी खूब आलोचना की थी। पाकिस्तान में इमरान खान के करीबी नेता ने भी इसको लेकर प्रियंका की तारीफ की थी जिसके बाद लग रहा था कि कांग्रेस सांसद इस मुद्दे पर घिर जाएंगी। अब लेकिन प्रियंका ने बैग का जवाब बैग से दिया है।
 कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी सोमवार को संसद में फलस्तीन के समर्थन वाला बैग लेकर पहुंची थी, जिसके बाद भाजपा ने उनकी खूब आलोचना की थी। पाकिस्तान में इमरान खान के करीबी नेता ने भी इसको लेकर प्रियंका की तारीफ की थी, जिसके बाद लग रहा था कि कांग्रेस सांसद इस मुद्दे पर घिर जाएंगी। 

आज नया बैग लेकर संसद पहुंची प्रियंका
अब लेकिन प्रियंका ने बैग का जवाब बैग से दिया है। प्रियंका आज एक नया बैग लेकर पहुंची, जिसमें बांग्लादेश के हिंदुओ के समर्थन में नारा लिखा था। बैग पर लिखा था- ‘बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों के साथ खड़े हों’। प्रियंका के साथ कई कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और बांग्लादेश में अत्याचारों का सामना कर रहे हिंदुओं और ईसाइयों के लिए न्याय की मांग की।

 

कल फलस्तीन का उठाया था मुद्दा

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी संसद में एक क्रीम रंग के हैंडबैग के साथ पहुंची थी, जिस पर लिखा था ‘बांग्लादेश के हिंदू और ईसाइयों के साथ खड़े हों’। ये एक दिन पहले तब शुरू हुआ जब उन्होंने फलस्तीन के लोगों के साथ एकजुटता जताई थी। कल भी प्रियंका एक बैग लेकर पहुंची थी जिस पर ‘फलस्तीन’ लिखा हुआ था।

भाषण में बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए मांगा था समर्थन 
 

संसद परिसर में किया प्रदर्शन, लगाए नारे 

सोमवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान बोलते हुए प्रियंका गांधी ने बांग्लादेश में हुए हमलों के कारण पीड़ित लोगों के लिए सरकार से समर्थन मांगा था। उन्होंने कहा था, “सरकार को बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, हिंदुओं और ईसाइयों दोनों के खिलाफ अत्याचारों का मुद्दा उठाना चाहिए। उसे बांग्लादेश सरकार के साथ इस पर चर्चा करनी चाहिए और पीड़ित लोगों का समर्थन करना चाहिए।”

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें