शपथ से पहले ट्रंप की बढ़ी मुश्किलें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डोनाल्ड ट्रंप को शपथ ग्रहण से पहले लगा झटका।
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। इससे पहले उनको एक बड़ा झटका लगा है। एक पोर्न स्टार को पैसे देने के आपराधिक मामले में अमेरिकी कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप की दोषसिद्धि को बरकरार रखा है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के आधार पर उनकी दोषसिद्धि रद करने की अपील की गई थी।

 अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शपथग्रहण से पहले बड़ा झटका लगा है। एक पोर्न स्टार को पैसे देने के आपराधिक मामले में अमेरिकी कोर्ट ने उनकी दोषसिद्धि को बरकरार रखा है। राष्ट्रपति को मुकदमे से छूट को लेकर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के आधार पर उनकी दोषसिद्धि रद करने की अपील की गई थी।

शपथ से पहले ट्रंप को झटका

ट्रंप अगले वर्ष 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। न्यूयार्क के जज जुआन एम मर्चेन ने सोमवार को अपना निर्णय सुनाया। ट्रंप के वकीलों ने उनकी दोषसिद्धि रद करने की मांग की थी। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति को मुकदमे से छूट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का हवाला दिया। लेकिन जज ने उनकी दलीलों को खारिज कर दिया। जबकि अभियोजकों ने कहा कि यह मामला राष्ट्रपति के रूप में आधिकारिक कृत्यों नहीं बल्कि ट्रंप के व्यक्तिगत आचरण से संबंधित है।

ट्रंप को ठरहाया था दोषी

बता दें कि गत मई में एक ज्यूरी ने ट्रंप को 2016 में पोर्न स्टार स्टार्मी डेनियल को 130,000 डालर के भुगतान से संबंधित कारोबारी रिकार्ड में हेराफेरी करने का दोषी ठहराया था। यह भुगतान पोर्न स्टार को अपना मुंह बंद रखने के लिए किया गया था। किसी पूर्व राष्ट्रपति को आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने का यह पहला मामला था। इसके एक महीने बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि पूर्व राष्ट्रपतियों पर आधिकारिक कृत्यों के लिए मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें