सीएम योगी ने भूमि अधिग्रहण का मुवावजा बढ़ाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीएम योगी ने भूमि अधिग्रहण का मुवावजा बढ़ाया

योगी ने पूरी की जेवर के किसानों की मनचाही मुराद, भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को बढ़ाया।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों की मुआवजे को लेकर मनचाही मुराद पूरी कर दी। इसके बाद किसानों ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए और कहा कि वे लखनऊ से सीधे अयोध्या जाकर श्रीरामलला के दर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के विकास के लिए जमीन दे रहे किसानों की मनचाही मुराद पूरी कर दी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर किसानों के साथ बातचीत के बीच मुख्यमंत्री ने जेवर एयरपोर्ट के लिए तीसरे चरण के भूमि अधिग्रहण के एवज में देय प्रतिकर यानी कि मुआवजे को ₹3100/वर्गमीटर से बढ़ाकर ₹4300/वर्गमीटर तक करने की घोषणा की। इसके अलावा नियमानुसार ब्याज भी देय होगा। यही नहीं, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अधिग्रहण से प्रभावित हर एक किसान परिवार के व्यवस्थापन, रोजगार और सेवायोजन के भी समुचित प्रबंध किए जाएंगे।

किसानों ने लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  की घोषणा को मनचाही मुराद बताते हुए सभी किसानों ने ‘जय श्रीराम’ के नारे से मुख्यमंत्री का अभिवादन किया और कहा कि अब लखनऊ से सीधा अयोध्याधाम जाकर श्रीरामलला के दर्शन-पूजन करेंगे। इस विशेष मौके पर सीएम ने कहा कि अगले साल अप्रैल में प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों से एशिया के इस सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जाएगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के अंतिम फेज के लिए जमीन देने वाले किसानों से संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी किसानों से संवाद किया।

सीएम ने यीडा के CEO को दिए निर्देश

संवाद कार्यक्रम के बीच में ही सीएम योगी ने सीईओ यीडा को मंच पर बुलाया और अब तक दो चरणों में हुए भूमि अधिग्रहण और प्रभावित किसान परिवारों के व्यवस्थापन के बारे में पूछा। सीईओ ने किसानों के सामने मुख्यमंत्री को एक-एक कर सारी गतिविधियों की जानकारी दी और बताया कि वर्तमान में केवल उन्हीं को मुआवजा दिया जाना बाकी रह गया है, जिनका उत्तराधिकार, वरासत आदि से जुड़े मामले लंबित है। सीएम ने CEO को हर एक किसान से मिलने और उनकी समस्याओं के निस्तारण को शीर्ष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें