पीलीभीत में तीन खालिस्तानी आतंकी ढेर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीलीभीत में तीन खालिस्तानी आतंकी ढेर

पीलीभीत में तीन खालिस्तानी आतंकी ढेर, दो AK-47 बरामद; पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर हमले के आरोपित थे तीनों ।

पीलीभीत में तीन खालिस्तानी आतंकियों को मुठभेड़ में मार दिया गया है। पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर हमले के आरोपी थे। तीनों आतंकी पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में छिपे थे। पंजाब और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में तीनों को ढेर कर दिया। उनके पास से एके−47 व पिस्टल और अन्य हथियार बरामद हुए हैं। दो सिपाही भी घायल हुए हैं।

पीलीभीत में तीन खालिस्तानी आतंकी ढेर  पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर हमले के आरोपित थे। तीनों आतंकी पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में आकर छिपे थे। पंजाब और उप्र पुलिस की संयुक्त टीम ने तीनों को मार दिया है। उनके पास से पिस्टल व कुछ अन्य असलहा भी बरामद हुए हैं। 

आतंकियों के नाम
  1. गुरविंदर सिंह निवासी मोहल्ला कलानौर, थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब
  2. वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि पुत्र रंजीत सिंह उर्फ जीता, निवासी ग्राम अगवान थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब
  3. जसन प्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह उम्र निवासी ग्राम निक्का सूर, थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब
तीनों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है।
मुठभेड़ में दो सिपाही भी हुए घायल

मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों में एसओजी टीम के सिपाही शहनवाज तथा माधोटांडा थाने के सिपाही सुमित राठी हैं। मुठभेड़ के बाद पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी और इंस्पेक्टर सुनगढ़ी पवन पांडेय पहुंच गए। मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के पास दो एके−47 मिली हैं।

सम्पूर्ण खबर अपडेट हो रही है …
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें