गाज़ीपुर में हेरोइन तस्कर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गाज़ीपुर में हेरोइन तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर में एक करोड़ की हेरोइन संग बिहार के तस्कर को दबोचा, दिलदारनगर लेकर जा रहा था बेचने ।

यूपी के गाजीपुर में पुल‍िस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। भदौरा रेलवे क्रॉसिंग के पास से बिहार के मनेर थाना क्षेत्र के सत्तर गांव निवासी तस्कर पिंटू कुमार को 390 ग्राम हेरोइन एक मोबाइल बाइक व 3030 रुपये नकदी समेत दबोच लिया। उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताब‍िक बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.05 करोड़ रुपए है।

गहमर पुलिस को शनिवार की रात बड़ी कामयाबी हाथ लगी। भदौरा रेलवे क्रासिंग के पास से बिहार के मनेर थाना क्षेत्र के सत्तर गांव निवासी तस्कर पिंटू कुमार को 390 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल, बाइक व 3030 रुपये नकदी समेत दबोच लिया। उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.05 करोड़ रुपये है। 

थानाध्यक्ष रामजसन नागर को सूचना मिली कि बिहार का एक तस्कर हेरोइन बेचने के लिए गहमर इलाके में आया है और वह भदौरा पावर हाउस के पास किसी का इंतजार कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वह भागने लगा। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने उसे घेरकर मय बाइक पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से हेरोइन, नकदी व अन्य सामान मिले। 

दिलदारनगर बेचने जा रहा था हेरोइन

पूछताछ में उसने बताया कि वह बिहार से हेरोइन लेकर दिलदारनगर बेचने जा रहा था। पुलिस गिरफ्त में आए तस्कर के नेटवर्क के बारे में पुलिस पता कर रही है। वह जनपद में किस-किस को हेरोइन बेचता था और कहां से लाता था। साथ ही इसके नेटवर्क किन-किन जनपदों में हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें