रेल भवन के बाहर शख्स ने खुद को लगाई आग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रेल भवन के बाहर आत्महत्या का प्रयास

दिल्ली से दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, रेल भवन के बाहर एक शख्स ने खुद को आग लगा ली है। शख्स उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला है।

देश की राजधानी दिल्ली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि दिल्ली में स्थित रेल भवन के बाहर एक शख्स ने आत्मदाह की कोशिश की है। शख्स द्वारा खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस इस बात की जानकारी जुटाने की कोशिश में है कि शख्स ने जान देने की कोशिश क्यों की?

शख्स की हो गई पहचान

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, रेल भवन चौराहे पर एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली है। जानकारी के मुताबिक, शख्स का नाम जितेंद्र है और वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का रहने वाला है। जब शख्स ने खुद को आग लगाई तब घटना के दौरान स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस ने कुछ लोगों के साथ मिलकर तुरंत आग बुझा दी और व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया है।

90 फीसदी तक जला है शख्स

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, शख्स का मामला संभवतः यूपी के बागपत में संबंधित और व्यक्तिगत दुश्मनी का है। खुद को आग लगाने वाले जितेंद्र का शरीर 90 फीसदी तक जल गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को जितेंद्र के पास से डायरी और दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। जितेंद्र को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें