एक्ट्रेस ने किसके साथ मनाया क्रिसमस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कृति सेनन ने पोस्ट की कई सारी तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। हालांकि इन सभी तस्वीरों में एक तस्वीर ने फैंस का ध्यान खींचा हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि इसमें उनके ब्वॉयफेंड की तस्वीर नहीं बल्कि पैर नजर आ रहे हैं। फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये शख्स कौन है।
हर फेस्टिवल की तरह बॉलीवुड में भी क्रिसमस फेस्टिवल की धूम देखी गई। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इन्हीं में से एक हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन जिनकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। 

कृति सेनन ने पोस्ट की कई सारी तस्वीरें
दरअसल कृति सेनन क्रिसमस तो सेलिब्रेट कर ही रही हैं। साथ में उनके फेवरेट पर्सन भी हैं जिसने फैंस का ध्यान ज्यादा खींचा। दरअसल कृति ने एक फोटो शेयर की जिसमें दो लोगों के पैर नजर आ रहे हैं। हालांकि कृति ने ये कंफर्म नहीं किया है कि उनके साथ कबीर बहिया हैं लेकिन फैंस का अंदाजा है कि एक्ट्रेस उन्हीं के साथ क्रिसमस मना रही हैं। 

वहीं एक दूसरी फोटो में कृति सेनन के साथ सेंटा के कॉस्ट्यूम में एक शख्स नजर आ रहा है जोकि कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं। दरअसल कृति को कई खास मौके पर कबीर के साथ देखा गया है जिसके बाद से फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस उन्हीं के साथ हैं। 

साथ में नजर आया धोनी का परिवार

दोनों को एक शादी में साथ देखा गया था जिसमें साक्षी धोनी और महेंद्र सिंह धोनी भी साथ नजर आए थे। दोनों की डेटिंग की खबरों को यहीं से हवा मिली थी। कबीर बहिया के बर्थडे पर भी ये साथ थे। हालांकि ये सेलिब्रेशन यहीं नहीं रुका। इसके बाद कबीर ने पूरे परिवार की एक फोटो शेयर की जिससे ये तस्वीर और साफ हो गई। इस फोटो में उनके माता-पिता, भाई, एमएस धोनी, साक्षी धोनी, उनकी बेटी जीवा नजर आए। इस फोटो में कृति को कबीर के बगल में बैठे हुए देखा जा सकता है। कृति ने कबीर को अपने काफी क्लोज पकड़ा हुआ है।

कौन है कबीर बहिया?

कबीर बहिया ब्रिटेन के एक बिजनेसमैन हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा इंग्लैंड के एक बोर्डिंग स्कूल में की है। एक संपन्न परिवार से आने के कारण, वह वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड के संस्थापक भी हैं। वह यूके स्थित ट्रैवल एजेंसी साउथहॉल ट्रैवल के मालिक कुलजिंदर बहिया के बेटे हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें